Wednesday, September 16, 2026

TOP NEWS

76वां जन्मदिन और 25...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर विशेष रिपोर्ट। जानिए वडनगर की गलियों से लेकर लगातार तीसरी बार देश के 'प्रधान' बनने तक, उनके 25 वर्षों के ऐतिहासिक और अजेय राजनीतिक सफर की अनकही कहानी।

हाईकोर्ट से इंदौर के...

इंदौर के वार्ड 65 से भाजपा पार्षद कमलेश कालरा को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने उनके OBC जाति प्रमाण पत्र को चुनौती देने वाली कांग्रेस प्रत्याशी सुनील यादव की याचिका को खारिज कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें।

CRIMEX तान्या बनर्जी हत्याकांड—रिश्तों...

तान्या बनर्जी हत्याकांड 2006: जानिए कैसे बेंगलुरु पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड्स और फॉरेंसिक साक्ष्यों के जरिए सुलझाई एकतरफा प्यार में हुई हत्या की ये खौफनाक मिस्ट्री।

चरित्र के शक में...

Hardoi Crime: हरदोई में चरित्र पर शक के चलते पति ने सोती हुई पत्नी की बेरहमी से हत्या की और खुद थाने पहुंचकर सरेंडर किया। जानिए पुलिस की कार्रवाई और पूरी वारदात।
Homeमध्य प्रदेशभोपाल : उमा बोलीं- मुस्लिम भी मानें, भारत हिंदू राष्ट्र है, मैं...

भोपाल : उमा बोलीं- मुस्लिम भी मानें, भारत हिंदू राष्ट्र है, मैं नमाज पढ़ लूं तो मुस्लिम नहीं बन जाऊंगी, राहुल गांधी पर भी कसा तंज

एनटीवी टाइम न्यूज भोपाल/ मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हिंदू एकता, हिंदू राष्ट्र, आरक्षण, शासन–प्रशासन, धर्मांतरण और भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दों पर बेबाक बयान दिए। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र की बात खुलकर कही है और बुंदेलखंड से हमेशा ऐसी विभूतियाँ सामने आती रही हैं।

भारत हिंदू राष्ट्र है- उमा भारती

उमा भारती ने कहा ‘भारत हिंदू राष्ट्र है, इसे सभी को स्वीकार करना चाहिए। हिंदू राष्ट्र इसलिए सेक्युलर है क्योंकि हिंदू ने हर मज़हब को स्थान दिया है। जब इस्लाम, जैन, बौद्ध और ईसाई धर्म नहीं थे, तब भी सनातन था। हिंदू विविधता में एकता का प्रतीक है।’ उन्होंने जाति-भेद और सामाजिक विभाजन को हिंदू एकता का सबसे बड़ा बाधक बताया और कहा कि हिंदू समाज की मजबूती का आधार आर्थिक समानता है।

धर्म परिवर्तन और लव जिहाद पर कड़ा रुख

उन्होंने धर्म परिवर्तन को गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि ‘धर्म परिवर्तन और लव जिहाद राष्ट्रद्रोह है। भारत में हर धर्म का सम्मान है, लेकिन धोखे से धर्मांतरण अपराध है। घुसपैठियों को एक मिनट भी देश में रहने का अधिकार नहीं।’ उमा भारती ने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, ईसाई सभी को भारत की सांस्कृतिक आत्मा को समझना होगा। ‘सियाराम में सब जग जानी यही भारत की पहचान है। Jihad और Kafir जैसे शब्दों की इस देश में कोई जगह नहीं है।’ उन्होंने अंत में कहा कि वे न तो हाशिए पर हैं और न ही किसी पद की इच्छुक, लेकिन गंगा और गौ माता से जुड़ी किसी भी जिम्मेदारी के लिए हमेशा तैयार हैं।

मैं नमाज पढ़ूं, तो मुस्लिम नहीं बन जाऊंगी

उमा ने कहा कि धर्म परिवर्तन और लव जिहाद देशद्रोह है। यदि मैं कुरान पढ़ लूं दरगाह में चली जाऊं या अल्लाह बोल दूं इसे मेरा धर्म परिवर्तन नहीं होगा। भारत में बहुसंख्यक सभी धर्म का सम्मान करते हैं और यदि ऐसे मामले सामने आते हैं तो यह जगन्य अपराध राष्ट्र और देशद्रोह है।

राहुल गांधी पर निशाना

राहुल गांधी पर तीखी टिप्पणी करते हुए उमा ने कहा कि ‘राहुल जनेऊ पहनने का नाटक करते हैं। कल गाय का मुद्दा बढ़ गया तो गोबर का टीका लगा लेंगे और जेब में गौमूत्र रखकर घूमेंगे। नाटक करने में नंबर वन हैं।’

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments