Explore the website

Looking for something?

Thursday, April 16, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

474 अंक लाकर सुमित...

शहपुरा - माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में शहपुरा...

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...

एनएच-45 सड़क दुर्घटना :...

डिंडोरी जिले के बजाग तहसील अंतर्गत गाड़ासरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव...

जिले में गेहूं उपार्जन...

डिंडोरी, 10 अप्रैल 2026 — जिले में आगामी 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ...
Homeमध्य प्रदेशमंदसौर : MP के मंदसौर में भीषण आग, आसपास के गांवों में...

मंदसौर : MP के मंदसौर में भीषण आग, आसपास के गांवों में अलर्ट, जल जीवन मिशन के पाइप खाक, भारी नुकसान

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में लगी आग, ग्राम शक्करखेड़ी के वेंसर प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में खुले में पड़े प्लास्टिक पाइप जलकर खाक, जल जीवन मिशन योजना के थे पाइप, भारी नुकसान की आशंका…

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। यहां ग्राम शक्करखेड़ी के वेंसर प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में खुले में पड़े प्लास्टिक पाइप (Fire in Jal Jeevan Mission Pipes) में भीषण आग लग गई। घटना गुरुवार देर रात की है। इस दौरान आग बुझाने के प्रयास भी देर रात तक जारी रहे। भीषण आग की सूचना पर कलेक्टर अदिति गर्ग और पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

कैसे लगी आग, अब तक नहीं जानकारी

आग क्यों लगी अभी इसकी वजह सामने नहीं आ सकी है। मामले में इंस्पेक्टर प्रभात गौर का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि जल जीवन मिशन के तहत इस्तेमाल होने वाले पाइपों में आग लग गई है। आग बुझाने के प्रयास देर रात तक भी जारी थे, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

आस-पास के गांवों को दी सूचना

आग शाम को 6 बजे से 6-15 के बीच लगी। WRD पाइप में आग लगने के कारण आग तेजी से फैल गई। फायर एंबुलेंस को तैनात किया गया और अब आग लगभग पूरी तरह बुझ चुकी है। आग को फैलने से रोकने के लिए चारों ओर खाई खोदी गई है। कोई जनहानि नहीं हुई है। सुरक्षा के लिहाज से आस-पास के गांवों को सूचित कर दिया गया है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version