Saturday, October 3, 2026

TOP NEWS

Hyundai ग्राहकों की लॉटरी!...

Hyundai Always Around Camp 2026: हुंडई इंडिया ने आज से देशव्यापी फ्री कार चेकअप कैंप शुरू कर दिया है। अब वर्कशॉप जाने की ज़रूरत नहीं, मॉल्स और सोसायटियों में ही एक्सपर्ट्स गाड़ी की 18-पॉइंट फ्री जांच करेंगे। जानिए इस ऑफर का लाभ कैसे उठाएं।

इंदौर में फिर सनसनी:...

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद उनके जिगरी दोस्त अर्पित चौहान की संदिग्ध मौत से सनसनी। पुलिस जांच, आखिरी सोशल मीडिया स्टेटस और विवादों की पूरी इनसाइड स्टोरी।

Mad Sandhu Murder: कौन...

अमृतसर में मशहूर सोशल मीडिया स्टार और सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू (मधुसूदन) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या। जानें कौन थे मैड संधू और क्या है पूरा मामला।

Rahul Gandhi Satyagraha Portal:...

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जन-आंदोलनों और जनता की समस्याओं को उठाने के लिए 'सत्याग्रह' डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है। जानें क्या है यह नया मंच और कैसे दर्ज करें अपनी शिकायत।
Homeदेश‘मन की बात’ में पहलगाम हमले पर बोले पीएम मोदी,देश का खून...

‘मन की बात’ में पहलगाम हमले पर बोले पीएम मोदी,देश का खून खौल रहा, पीड़ितों को न्याय मिलेगा, न्याय मिलकर रहेगा

  • संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा- आज जब मैं आपसे मन की बात कर रहा हूं, तो मन में गहरी पीड़ा है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई आतंकी वारदात ने देश के हर नागरिक को दुख पहुंचाया है। पीड़ित परिवारों के प्रति हर भारतीय के मन में गहरी संवेदना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम मन की बात को संबोधित किया। पीएम मोदी ने संबोधन की शुरुआत पहलगाम आतंकी हमले से की। कहा कि आज देश का खून खौल रहा है। हर पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा और मिलकर रहेगा।

पीएम मोदी ने कहा- ‘पहलगाम में हुआ ये हमला, आतंक के सरपरस्तों की हताशा को दिखाता है, उनकी कायरता को दिखाता है। ऐसे समय में जब कश्मीर में शांति लौट रही थी, स्कूल-कॉलेजों में एक वायब्रेंसी थी, निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व गति आई थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी, लोगों की कमाई बढ़ रही थी, युवाओं के लिए नए अवसर तैयार हो रहे थे। देश के दुश्मनों को, जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को ये रास नहीं आया।’

‘आतंकी और आतंक के आका चाहते हैं, कश्मीर फिर से तबाह हो जाए और इसलिए इतनी बड़ी साजिश को अंजाम दिया। आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की एकता, 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता, हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यही एकता, आतंकवाद के खिलाफ हमारी निर्णायक लड़ाई का आधार है।’

हमें देश के सामने आई इस चुनौती का सामना करने के लिए अपने संकल्पों को मजबूत करना है। हमें एक राष्ट्र के रूप में दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करना है। आज दुनिया देख रही है, इस आतंकी हमले के बाद पूरा देश एक स्वर में बोल रहा है।’

पूरा विश्व, आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में, 140 करोड़ भारतीयों के साथ खड़ा है। मैं पीड़ित परिवारों को फिर भरोसा देता हूं कि उन्हें न्याय मिलेगा, न्याय मिलकर रहेगा। इस हमले के दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोरतम जवाब दिया जाएगा।’

बता दें, पीएम मोदी अपने इस रेडियो कार्यक्रम के जरिए हर महीने के आखिरी रविवार को देश से संवाद करते हैं।यह कार्यक्रम पूरे आकाशवाणी और दूरदर्शन नेटवर्क, AIR News वेबसाइट और न्यूज़ ऑन एयर मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जाता है। इसे AIR News, DD News, PMO और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के YouTube चैनलों पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाता है। आकाशवाणी हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद क्षेत्रीय भाषाओं में कार्यक्रम प्रसारित करता है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments