Explore the website

Looking for something?

Thursday, March 12, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा...

वैनगंगा नदी पुलिया के...

इलियास खान जिला गडचिरोली MHवैनगंगा नदी पुलिया के नीचे मिला 34 वर्षीय महिला का...

बिलगांव में धूमधाम से...

बैठक में तैयारियों पर चर्चा, आसपास के साहू बाहुल्य गांवों से स्वजातीय बंधुओं...
Homeमध्य प्रदेशमहाकाल मंदिर परिसर में लगी भीषण आग, आसमान में उठा काले धुएं...

महाकाल मंदिर परिसर में लगी भीषण आग, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार

  • मध्य प्रदेश के महाकालेश्वर मंदिर के परिसर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू.

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में मौजूद महाकालेश्वर मंदिर के परिसर में भीषण आग लग गई. जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास किया. बताया जा रहा है कि महाकालेश्वर मंदिर के कंट्रोल रूम की छत पर आग लगी. मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि मंदिर के कंट्रोल रूम के ऊपर पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड के एयर क्वालिटी सिस्टम की बैटरी फटने से आग लगी है. आग पर काबू पा लिया गया है.

आग बुझाने का प्रयास जारी

गनीमत रही कि इस आगजनी की घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है. श्रद्धालुओं व मंदिर का कोई कर्मी किसी प्रकार से हताहत नहीं हुआ है. सब सुरक्षित हैं. फायर ब्रिगेड व सुरक्षा दल मौके पर मौजूद है. जहां आग लगी उस तरफ से श्रद्धालुओं का आवागमन रोक दिया गया है. श्रद्धालुओ को दूसरे रास्ते से दर्शन करवाएं जा रहे है. वहीं सीएसपी राहुल देशमुख ने कहा “स्तिथि सामान्य है. मौके पर आईजी, डीआईजी, एसपी कलेक्टर सभी मौजूद हैं. उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं.

काबू में हालात

सीएसपी ने कहा कि मंदिर में कोई श्रद्धालु, कर्मी हताहत नहीं हुआ है, सभी सुरक्षित हैं. आपात स्तिथि के लिए मंदिर में अलग-अलग एंट्री गेट है. जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग किया जाता है. उन्होंने कहा कि इस आग की घटना में अभी कितना नुकसान हुआ है, इसका आंकलन किया जाएगा. उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें. दर्शन सुचारू रूप से चालू है, निश्चिन्त होकर दर्शन को आएं.”

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version