Explore the website

Looking for something?

Wednesday, March 4, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय...

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता व नगरीय प्रशासन मंत्री...

थाना गाडासरई पुलिस की...

दिनांक 24/02/2026 की प्रातः थाना गाडासरई पुलिस को ग्राम बघरेली–धनौली के मध्य सड़क...

डिंडोरी जिले के शहपुरा...

जिसने समूचे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात...

इंदौर : सुरों से...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर की सिंगिंग कॉप सोनाली सोनी ने पेश की...
Homeमध्य प्रदेशराजगढ़ : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई,हर महीने 3 लाख रुपए की रिश्वत...

राजगढ़ : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई,हर महीने 3 लाख रुपए की रिश्वत मांग रही थी मैडम

  • मध्यप्रदेश के राजगढ़ में लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए मत्स्य विभाग के मत्स्य महासंघ जिलाधिकारी और आउटसोर्स कर्मचारी पर भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7, 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को मत्स्य महासंघ की जिला अधिकारी के द्वारा हर महीने 3 लाख रुपए मांगे जा रहे थे। जिसमें मत्स्य महासंघ जिला अधिकारी सुरेखा सराफ के अस्थाई रूप से रखे गए कर्मचारी मुबारक गोरी जीरापुर के छापीहेड़ा नाके से एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। हालांकि, जानकारी लगते अधिकारी गायब हो गईं। वह न तो दफ्तर में मिली न तो घर में।

बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता अनवर कादरी ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर कुंडलिया डैम में ठेका लिया था। नंवबर महीने से उनका काम शुरु हो गया था, लेकिन मत्स्य अधिकारी द्वारा लगातार 3 लाख रुपए की मांग की जा रही थी। ज्यादा पैसे न आने के कारण पीड़ित द्वारा पैसे नहीं दिए गए थे। इसके बाद दो महीने से अनवर को काम नहीं करने दिया जा था। उसके खिलाफ कई शिकायतें कार्यालय में की गई थी। जिसके कारण वह लगातार परेशान हो रहा था।

इसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत मत्स्य विभाग के एमडी को की, लेकिन उसे सिर्फ जांच का आश्वासन दिया गया। वहां भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उसने 1 अप्रैल को अपने साथियों के साथ मिलकर भोपाल आया और लोकायुक्त एसपी को शिकायत कर दी। जिसके बाद मामला सही पाया गया, तो भोपाल से एक टीम राजगढ़ भेजी गई।

1 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा

मुबारक गौरी के द्वारा ठेकेदार को जीरापुर बुलाया गया। यहां छापीहेड़ा नाके पर एक लाख रुपए लिए लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद अधिकारी सुरेखा सराफ की तलाश की गई तो वह न तो दफ्तर में मिली ना ही घर में।

मुबारक गौरी शिकायतकर्ता से पैसे लेने के लिए सुरेखा सराफ के कहने पर गया था। जिसके चलते पूरे मामले में महिला अधिकारी को ही आरोपी बनाया गया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7, 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस पूरे मामले पर अनवर कादरी का कहना है कि मैं 4 माह से काफी परेशान था कई बार मैंने मैडम को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह कभी टेंडर निरस्त करने की धमकी देती, तो कभी झूठी शिकायत में फंसाने की बात कहती। मैं काम ही नहीं कर पा रहा था। इस कारण लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की। मैं तीन लाख रुपए हर महीने कहां से देता।

वहीं, लोकायुक्त टीआई रजनी तिवारी ने बताया कि ठेकेदार द्वारा 1 अप्रैल को लोकायुक्त में शिकायत की गई थी। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों पर हमारी पूरी टीम राजगढ़ पहुंची। यहां हमने मत्स्य महासंघ अधिकारी द्वारा भेजे गए अस्थाई कर्मचारियों को रंगे हाथों 1 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया। लेकिन सुरेखा सराफ को जानकारी लगने के बाद वह नहीं मिली है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version