Explore the website

Looking for something?

Wednesday, April 15, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...

एनएच-45 सड़क दुर्घटना :...

डिंडोरी जिले के बजाग तहसील अंतर्गत गाड़ासरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव...

जिले में गेहूं उपार्जन...

डिंडोरी, 10 अप्रैल 2026 — जिले में आगामी 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ...

सोशल मीडिया पर प्राप्त...

डिंडोरी जिले के विकासखंड मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुल्दा के ग्राम अमरपुर में...
Homeमध्य प्रदेशराजा रघुवंशी हत्याकांड मामला, बैग जलवाने वाला लोकेंद्र ग्वालियर से पुलिस ने...

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामला, बैग जलवाने वाला लोकेंद्र ग्वालियर से पुलिस ने हिरासत में लिया

ग्वालियर/इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में लोकेंद्र सिंह तोमर नाम के व्यक्ति को पुलिस ने ग्वालियर से हिरासत में लिया है। शिलांग पुलिस आज ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के गांधीनगर स्थित NK प्लाजा पहुंची यहां दूसरी मंजिल पर बने उसके फ्लैट से लोकेंद्र को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि राजा रघुवंशी की शिलांग में हत्या करने के बाद सोनम रघुवंशी इंदौर में जिस फ्लैट में रुकी थी वह फ्लैट लोकेंद्र सिंह तोमर का ही था।

सोनम का जो बैग है वह भी आरोपी लोकेंद्र सिंह तोमर ने अपने पास छुपाया था। इस बैग में सोने चांदी के जेवरात और हथियार जिसमें पिस्टल होने की बात सामने आ रही है। कुल मिलाकर राजा रघुवंशी हत्याकांड में यह आठवीं गिरफ्तारी हुई है। लोकेंद्र सिंह तोमर जिस फ्लैट में रहते हैं ,वह अभी कुछ दिन पहले ही यहां आए थे। उन्होंने ग्वालियर से इंदौर में शिफ्टिंग कर ली है। आज पड़ोस के लोगों ने भी उन्हें लंबे समय बाद ग्वालियर में देखा।

लोकेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में रहकर बीएसएनएल कंपनी के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर काम करते थे। फिलहाल इंदौर में अपना बिजनेस सेटल कर लिया था, शायद वे पुलिस से बचने के लिए ग्वालियर में अपने इस पुराने फ्लैट में शरण लिए हुए थे।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version