Wednesday, August 26, 2026

TOP NEWS

देवास में मूसलाधार बारिश...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )देवास में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले...

इंदौर क्राइम ब्रांच की...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )टीसीएस के पास ग्रैंड रियासत कॉलोनी में पुलिस ने...

एयर इंडिया पर मंडराया...

एयर इंडिया पर मंडराया आर्थिक संकट: 22,000 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड घाटे के...

इंदौर की सड़कों पर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )मंगलवार को बॉम्बे हॉस्पिटल की सर्विस रोड पर गड्ढे...
Homeछत्तीसगढरायपुर : तूफान की वजह से टर्बुलेंस में फंसी इंडिगो एयरलाइंस की...

रायपुर : तूफान की वजह से टर्बुलेंस में फंसी इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट, एक घंटे तक आसमान में अटकी रही यात्रियों की सांसें

रायपुर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट एयर टर्बुलेंस में फंस गई। तूफान के चलते करीब 1 घंटे फ्लाइट हवा में रही और आसमान में चक्कर लगाने के बाद सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। घटना का वीडियो सामने आया है।

विमानन कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट रायपुर से दोपहर 3 बजे रवाना होने के बाद शाम 5 बजे लैंड करना था, लेकिन, दिल्ली एयरपोर्ट में लैंडिग करते समय 80 की स्पीड से धूल भरी आंधी चलने से फ्लाइट हिचकोले खाने लगी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से यात्रियों में हड़कंप मच गया था। इसे देखते हुए फ्लाइट के क्रूमेंबर ने वस्तुस्थिति की जानकारी दी। वहीं एटीसी के निर्देश पर तुरंत फ्लाइट को उंचाई पर ले जाया गया। साथ ही आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद हवा की रफ्तार कम होने पर शाम 6 बजे सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments