Friday, October 9, 2026

TOP NEWS

सीसी सड़क निर्माण और...

जनपद सीईओ ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण, जांच के बाद जिला पंचायत...

अमेरिका में पहली बार...

अमेरिकी इतिहास में पहली बार 3 दिसंबर 2026 को फोर्ट हूड नरसंहार के दोषी निदाल हसन की सजा-ए-मौत का टीवी पर लाइव प्रसारण होगा। पढ़ें पूरी सनसनीखेज खबर।

MP OBC Reservation: मध्य...

MP High Court Verdict: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ओबीसी 27% आरक्षण कानून को किया निरस्त। प्रदेश में अब केवल 14% ही मिलेगा ओबीसी कोटा, जानें पूरी खबर।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कल कुक्षी आएंगेप्रदेश...
Homeउत्तर प्रदेशशिकायतों के बावजूद जलभराव से नहीं मिली राहत, घरों के दरवाजे तक...

शिकायतों के बावजूद जलभराव से नहीं मिली राहत, घरों के दरवाजे तक पहुंचा पानी

मयंक तिवारी
मिल्कीपुर अयोध्या।
अमानीगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत खण्डासा गांव में जल निकासी की व्यवस्था न होने से ग्रामीण जलभराव की समस्या से परेशान हैं। काली माता मंदिर के पास स्थित तालाब और नाले का पानी निकासी न होने के कारण बरसात के दिनों में गांव में जमा हो रहा है। स्थिति यह है कि करीब एक दर्जन घरों के दरवाजे तक पानी पहुंच गया है।
ग्रामीणों के मुताबिक बारिश होते ही तालाब और नाले का पानी आसपास के आबादी क्षेत्र में फैल जाता है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से लोगों को घरों से निकलने और आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की स्थायी व्यवस्था न होने के कारण समस्या हर बरसात में दोहराती है।
ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर खंड विकास अधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है। स्थानीय स्तर पर समाचार पत्रों और वीडियो न्यूज के माध्यम से भी जलभराव की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीण शुभम मिश्रा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, जगजीवन विश्वकर्मा, रामप्रसाद समेत अन्य लोगों ने बताया कि पानी घरों के दरवाजे तक जमा है। उन्होंने प्रशासन से तालाब और नाले की सफाई कराने के साथ जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है। अब देखना है कि लगातार शिकायतों के बाद जिम्मेदार अधिकारी कब मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को जलभराव से राहत दिलाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments