Explore the website

Looking for something?

Saturday, May 2, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

डिंडोरी जिले में विशेष...

डिंडोरी। Security Skills Council of India (SSCI) एवं Security and Intelligence Services Limited...

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...
Homeमध्य प्रदेशरीवा : मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर का निधन, रीवा में किया...

रीवा : मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर का निधन, रीवा में किया जाएगा अंतिम संस्कार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव का बुधवार को निधन हो गया। ब्रह्मादीन यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश में 98 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। सुल्तानपुर से उनका पार्थिव शरीर रीवा लाया जा रहा है। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ब्रह्मादीन यादव अपने सबसे छोटे बेटे विवेकानंद यादव के साथ सुल्तानपुर स्थित आवास में रहते थे। उन्हें लंबे समय से पेट संबंधित बीमारी थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।ब्रह्मादीन यादव अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। उनके तीन बेटे हैं और एक बेटी है। बेटे रामानंद यादव, सदानंद यादव, और विवेकानंद यादव और इकलौती बेटी सीमा यादव जिसका विवाह 1994 में वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ उज्जैन में हुआ था।

ब्रह्मादीन यादव रीवा के मॉडल स्कूल में शिक्षक थे। जो 1987 में प्रिंसिपल पद से रिटायर हो गए थे। इसके बाद वह अपने छोटे बेटे विवेकानंद यादव के साथ रहने सुल्तानपुर चले गए थे। ब्रह्मादीन यादव शुरुआत से ही संघ से जुड़े रहे विद्यार्थी जीवन में कई आंदोलन में शामिल हुए थे।

लंबे समय से बीमार होने के बाद उनकी इकलौती बेटी सीमा यादव उनसे मिलने के लिए कुछ दिन पहले ही सुल्तानपुर गई हुई थी। कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव रीवा स्थित आवास पर पहुंचे थे और उन्होंने अपने ससुर के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार रीवा में किया जाएगा।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version