Tuesday, August 25, 2026

TOP NEWS

RBI का बड़ा फैसला:...

RBI Flexi Loan Ban Proposal: आरबीआई के 'फ्लेक्सी लोन' बैन करने के प्रस्ताव...

MP में 5000 अतिथि...

भोपाल। प्रदेश के शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के...

Amazon Flipkart Seller Policy...

फेस्टिव सीजन से पहले Amazon-Flipkart का बड़ा एक्शन: सेलर्स के लिए कड़े किए...

Mahakali Poster Release: ‘शुक्राचार्य’...

अक्षय खन्ना का खतरनाक रूप! PVCU की फिल्म 'महाकाली' के पोस्टर्स को मिला...
Homeमध्य प्रदेशरीवा में दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत, तीन लोगों की मौत

रीवा में दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत, तीन लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शनिवार की रात बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को तत्काल संजय गांधी अस्पताल भेजा गया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। यह घटना जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रीवा सिरमौर मार्ग में स्थित पलहान गांव की है।

शनिवार की रात को आमने-सामने से दो बाइक टकरा गईं। बताया जा रहा है की दोनों बाईकों की स्पीड तेज थी और उसी के चलते यह हादसा हो गया। दोनों बाईकों की टक्कर इतनी तेज थी की इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन युवक बुरी तरह से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बाइकों पर तीन-तीन लोग सवार थे और दोनों बाइक आमने-सामने से आ रहीं थी।

जैसे ही वाहन पलहान गांव के चढ़ाई मोड़ के पास पहुंचे, अचानक आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई, मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस हादसे में मरने वालों में बैकुंठपुर निवासी 19 वर्षीय मोहित रावत, मनगवां निवासी 45 वर्षीय मुनिराज कोल सहित एक अन्य शामिल है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments