Wednesday, March 4, 2026

TOP NEWS

विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय...

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता व नगरीय प्रशासन मंत्री...

थाना गाडासरई पुलिस की...

दिनांक 24/02/2026 की प्रातः थाना गाडासरई पुलिस को ग्राम बघरेली–धनौली के मध्य सड़क...

डिंडोरी जिले के शहपुरा...

जिसने समूचे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात...

इंदौर : सुरों से...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर की सिंगिंग कॉप सोनाली सोनी ने पेश की...
Homeमध्य प्रदेशशिवपुरी में कच्चा मकान गिरा, 5 साल की मासूम मलबे में दबी,...

शिवपुरी में कच्चा मकान गिरा, 5 साल की मासूम मलबे में दबी, हुई मौत

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आने वाले इंदार थाना क्षेत्र में शनिवार को एक कच्चा मकान गिर गया ,आपको बता दें कि इस हादसे में घर के अंदर सो रही बच्ची जिसकी उम्र 5 साल थी मलबे में दब गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई है, यह घटना इमलाउदी गांव की है, शनिवार सुबह 7 बजे परिवार के सदस्य मकान के बाहर चाय पी रहे थे।

इस दौरान बच्ची घर के अंदर सो रही थी अचानक मकान गिर गया, घर के मलबे में सलोनी दब गई। जिसके बाद मालवा हटाकर देखा तो सलोनी की मौत हो चुकी थी ग्रामीणों का कहना है कि राजेंद्र जाटव को अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है।

इसके कारण वह कच्चे और जर्जर मकान में रह रहे थे ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का भी आरोप लगाया है। इंदार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मामला दर्ज कर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मामले की जांच की जा रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments