Explore the website

Looking for something?

Saturday, April 18, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

जगदीश सूर्यवंशी बने इंदौर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मानवाधिकार संरक्षण और जनहित के...

लापरवाही पर कार्रवाई: आंगनवाड़ी...

डिंडोरी जिले में आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर जिला...

474 अंक लाकर सुमित...

शहपुरा - माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में शहपुरा...

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...
Homeमध्य प्रदेशसतना : 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रोजगार सहायक गिरफ्तार, EOW...

सतना : 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रोजगार सहायक गिरफ्तार, EOW की बड़ी कार्रवाई

  • मध्यप्रदेश के सतना जिले में रीवा ईओडब्ल्यू ने रोजगार सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मध्यप्रदेश के सतना जिले में ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोजगार सहायक को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत में हुए निर्माण की एवज रोजगार सहायक रिश्वत मांग रहा था।

पूरा मामला ग्राम पंचायत सोहौला जनपद सोहावल का बताया जा रहा है। यहां पदस्थ रोजगार सहायक पंकज तिवारी को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। रोजगार सहायक की ओर से फरियादी भगवान दास चौरसिया से पानी साफ करने के लिए वाटर टैंक और 2 नालियां रोजगार गारंटी से बनवाया था। जिसकी कुल लागत 1 लाख 60 हजार रुपए थी। राशि प्रदान करने के लिए रोजगार सहायक की रिपोर्ट और आईडी आवश्यक है। जिसके लिए रिश्वत मांग रहा था।

फरियादी ने परेशान होकर इसकी शिकायत रीवा ईओडब्ल्यू में कर दी। जिसके बाद टीम ने ट्रैप तैयार किया। ग्राम पंचायत बाबूपुर स्थित संस्कृत विद्यालय के सामने बुलाकर रोजगार सहायक पंकज तिवारी को रंगे हाथों 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version