Explore the website

Looking for something?

Wednesday, March 18, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

बिलगांव में भक्ति और...

पापमोचनी एकादशी पर निकली आकर्षक झांकियां, प्रतिभावान विद्यार्थियों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान डिण्डौरी।...

भारतीय किसान संघ डिण्डौरी...

किसानों की समस्याओं पर कार्रवाई नहीं होने से लिया बड़ा निर्णय* डिण्डौरी:- जिले में...

बेटमा पुलिस ने नाबालिग...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) यह मामला तब सामने आया जब छात्रा ने 24...

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने...

शहपुरा | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय...
HomeUncategorizedसीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी ने किया शासकीय बालिका छात्रावास शाहपुर...

सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी ने किया शासकीय बालिका छात्रावास शाहपुर का औचक निरीक्षण

सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी ने किया शासकीय बालिका छात्रावास शाहपुर का औचक निरीक्षण

  मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी ने आज शासकीय बालिका छात्रावास शाहपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में परोसा जा रहा भोजन गुणवत्ता की दृष्टि से सही पाया गया, किंतु निर्धारित मेनू के अनुरूप नहीं था।

सीईओ श्री चौधरी ने छात्रावास भवन की दीवारों पर पुताई कराने के निर्देश देते हुए कहा कि दीवारें काली एवं खराब हो जाने से उनका सुधार आवश्यक है। साथ ही, छात्रावास की छत पर बैरिकेड लगाने के लिए भी निर्देश दिए गए ताकि बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने हॉस्टल अधीक्षक को छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को नियमित रूप से गर्म पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version