Explore the website

Looking for something?

Thursday, March 12, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा...

वैनगंगा नदी पुलिया के...

इलियास खान जिला गडचिरोली MHवैनगंगा नदी पुलिया के नीचे मिला 34 वर्षीय महिला का...

बिलगांव में धूमधाम से...

बैठक में तैयारियों पर चर्चा, आसपास के साहू बाहुल्य गांवों से स्वजातीय बंधुओं...
Homeझारखंडहजारीबाग हिंसा पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से चर्चा की

हजारीबाग हिंसा पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से चर्चा की

हजारीबाग हिंसा पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से चर्चा की झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने
दीपक तिवारी
रांची । झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हजारीबाग हिंसा पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से चर्चा की । उन्होंने कहा कि उनके पास इन घटनाओं से जुड़ी सूचनाएं पहुंची हैं। इस मामले में सरकार को उचित कदम उठाना चाहिए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे थे। [relpost]
दरअसल, बुधवार को इचाक प्रखंड के डुमरौन गांव में एक सरकारी स्कूल के पास लोग बिजली के खंभे पर लाउडस्पीकर और धार्मिक ध्वज लगाने पहुंचे थे तो एक समुदाय विशेष के लोगों ने उन पर पथराव कर दिया था। इसके बाद दोनों ओर से हुई हिंसक झड़प में एक कार, एक ऑटो सहित कई बाइक में आग लगा दी गई थी। झड़प में दोनों ओर से करीब 15 लोग घायल हुए थे। इस घटना को लेकर अब भी तनाव बरकरार है। पुलिस और सुरक्षा बल इलाके में कैंप कर रहे हैं। गुरुवार को यह मामला कई विधायकों ने झारखंड विधानसभा में भी उठाया।
राज्यपाल गंगवार ने सीएम सोरेन के साथ चर्चा के दौरान राज्य में पेसा (पंचायत एक्सटेंशन टू शेड्यूल एरिया) एक्ट को प्रभावी रूप से लागू करने की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने सीएम से कहा कि इस एक्ट की नियमावली शीघ्र गठित करने की दिशा में कदम उठाएं। राज्यपाल इसके पहले भी सरकार का इस ओर ध्यान दिला चुके हैं। 9 अगस्त, 2024 को आदिवासी महोत्सव को संबोधित करते हुए उन्होंने सीएम सोरेन की मौजूदगी में कहा था कि देश के अनुसूचित क्षेत्रों में एकमात्र झारखंड ऐसा राज्य है, जहां पेसा (पंचायत एक्सटेंशन टू शेड्यूल एरिया) कानून लागू नहीं हुआ है। सीएम हेमंत सोरेन को इस दिशा में पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि संविधान में अनुसूचित क्षेत्रों के शासन में राज्यपाल को विशेष दायित्व सौंपे गए हैं और मैं इन दायित्वों के पालन के लिए प्रतिबद्ध हूं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version