Explore the website

Looking for something?

Wednesday, March 11, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

सरपंच प्रतिनिधि पर उप...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा...

वैनगंगा नदी पुलिया के...

इलियास खान जिला गडचिरोली MHवैनगंगा नदी पुलिया के नीचे मिला 34 वर्षीय महिला का...

बिलगांव में धूमधाम से...

बैठक में तैयारियों पर चर्चा, आसपास के साहू बाहुल्य गांवों से स्वजातीय बंधुओं...

शहपुरा में रंगपंचमी पर...

जिले के शहपुरा में रंगपंचमी के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन...
Homeमध्य प्रदेशहे नारी योगदान तुम्हारा…!

हे नारी योगदान तुम्हारा…!

हे नारी योगदान तुम्हारा…!

हे नारी योगदान तुम्हारा स्वप्रमाणित,
दायित्वों का निर्वाह करती द्विगुणित।
हर कोई ये मानता ‘महिला का हाथ‘,
माँ, पत्नी, बहन-बेटी जब देती साथ।
हरेक परिवार का आधार होती महिला,
सौम्य-शालीन परिपोषिका होती कला।

हे नारी योगदान तुम्हारा स्वप्रमाणित,
दायित्वों का निर्वाह करती द्विगुणित।
बहुमुखी गुणों से अलंकृत करती नारी,
सेवा-सुसृषा में जिन्दगी गुजरती सारी।
चरित्र,शील,दया,शक्ति,चातुर्य व करूणा,
परिवार को एक सूत्र में बांध देती रमणा।

हे नारी योगदान तुम्हारा स्वप्रमाणित,
दायित्वों का निर्वाह करती द्विगुणित।
अपने ‘अस्तित्व‘ की स्व-रक्षा कर रही,
आज पुरूषों के ‘समकक्ष‘ आ खड़ी रही।
नारी सशक्तिकरण हेतू प्रयत्नशील रहें,
सतत कृतज्ञता व सम्मान की धारा बहें।

संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर-452011 (मध्यप्रदेश)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version