अखंड भारत दिवस पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल चंडीगढ़ ने लिया एकजुटता का संकल्प
चंडीगढ़, 14 अगस्त 2026 । अखंड भारत दिवस के अवसर पर आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल चंडीगढ़ द्वारा शिव मानस मंदिर, फेज़-2, इंडस्ट्रियल एरिया स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कर्नल धर्मवीर पंजाब प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं चंडीगढ़ विभाग, सह मंत्री सुरेश राणा, विहिप चंडीगढ़ अध्यक्ष अरविंद मौदगिल, मंत्री अंकुश गुप्ता, उपाध्यक्ष राकेश चौधरी, बजरंग दल संयोजक राकेश उप्पल ,महंत मनोज शर्मा(मनु जी महाराज),सह-संयोजक संयम शर्मा ,गौ रक्षा प्रमुख जितेंद्र कालरा , सह गौ रक्षा प्रमुख जितेंद्र रावत , विश्वकर्मा प्रखंड मंत्री रोहित राव सहित विकास, सोनू एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सुरेश राणा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अखंड भारत के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अध्यक्ष अरविंद मौदगिल ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने के लिए समाज में जागरूकता और आपसी एकजुटता आवश्यक है।
मंत्री अंकुश गुप्ता ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर राष्ट्र, समाज और संस्कृति के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लें तथा आने वाली पीढ़ियों तक भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और एकता का संदेश पहुँचाएं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अखंड भारत की भावना, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया और संयोजक राकेश उप्पल ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया l
