Explore the website

Looking for something?

Friday, July 24, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

डॉक्टर की लापरवाही से...

शाहपुरा/डिंडौरी। विकासखंड शहपुरा के ग्राम कठौतिया निवासी एक पशुपालक ने मेहंदवानी पशु चिकित्सालय...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस...

 राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर बुधवार को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई।...

कलयुगी बेटे ने पिता...

जिले के महेदवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धमनी के पोषक ग्राम कुसेरा...

जंतर-मंतर से उठे अभिजीत...

पुलिस ने अभिजीत दीपके को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया: संसद की ओर...
Homeमध्य प्रदेशअनूपपुर : पुलिस वालों पर खड़े हो रहे सवाल, तस्करों से जब्त...

अनूपपुर : पुलिस वालों पर खड़े हो रहे सवाल, तस्करों से जब्त 80 किलो गांजा तीन लाख रुपये में बेचा

  • अनूपपुर पुलिस सोशल मीडिया पर सवालों के घेरे में है. इसमें वे जब्त किए गए गांजे का सौदा करते हुए नजर आ रहे हैं. 80 किलो गांजे का सौदा पुलिस वालों ने महज तीन लाख रुपये में कर दिया. आइए आपको मामले के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

मध्य प्रदेश के अनूपपुर पुलिस पर सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. लोगों का आरोप है कि तस्करों से जब्त गांजा को पुलिस वालों ने बेच दिया है. जब्त किए गए 80 किलो गांजा का पुलिस वालों ने मिलकर सौदा कर दिया. इसका पुलिस वाले 5 लाख रुपये में सौदा कर रहे थे, लेकिन बार्गेनिंग कर 3 लाख 80 हजार रुपये में बेच दिया गया.

कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल

सोशल मीडिया में अनूपपुर पुलिस के कार्य प्रणाली पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं. लोग पोस्ट कर रहे हैं कि आम जनता होती तो FIR दर्ज होती, लेकिन पुलिस कर्मी ही तस्कर निकले तो सिर्फ लाइन अटैच किया गया है. पूरा मामला अनूपपुर जिले के थाना भालूमाड़ा का है. ASI और अन्य पुलिस कर्मी गांजा तस्करों को पकड़ने गए थे. सोशल मीडिया के माध्यम से ये जानकारी लगी है कि इसकी जांच की जा रही है.

पुलिस वालों का मामले पर बयान

इस पूरे मामले में जब एडिशनल एसपी इसरार मंसूरी से बात हुई, तो उन्होंने बताया कि इस मामले में ASI अरविंद राय और SI राघव बागरी को SP कार्यालय अटैच कर दिया गया है. यह पूरी घटना 25 मार्च के शाम की बताई जा रही है.

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version