Monday, February 16, 2026

TOP NEWS

पीथमपुर : पुलवामा शहीदों...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ हिन्दू स्वाभिमान परिषद ने पीथमपुर/धार...

मेहंदवानी में ‘संपूर्णता अभियान...

कलेक्टर, जिला डिंडोरी के निर्देशानुसार मेहंदवानी (आकांक्षी विकासखंड) में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के...

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...

रतलाम में ग्रामीण और...

रतलाम के लुनेरा स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर खनन का...
Homeउत्तर प्रदेशअब शादी से पहले दूल्हे संग सास फरार,बार-बार ससुराल आता था दामाद,...

अब शादी से पहले दूल्हे संग सास फरार,बार-बार ससुराल आता था दामाद, दुल्हन नहीं उसकी मां से हुआ प्यार.

एक मां के लिए उसकी बेटी की शादी का आयोजन एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य होता है। जब से बेटी का जन्म होता है, मां उसकी शादी की तैयारियों में जुट जाती है। गहनों से लेकर पैसे तक बचाए जाते हैं ताकि शादी में बेटी को कोई परेशानी ना हो। लेकिन अब कलियुग में ऐसी घटनाएं भी देखने को मिल रही हैं, जो हैरान करने वाली हैं। ऐसा ही एक मामला अलीगढ़ से सामने आया है।

जानिए, क्या है पूरा मामला?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मडराक थाने की एक महिला अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई है, जबकि उसकी बेटी की शादी केवल 9 दिन दूर थी। बताया जा रहा है कि दामाद का दिल अपनी सास पर आ गया था, और दोनों ने मिलकर भागने की योजना बनाई। भागने से पहले महिला ने अपनी बेटी की शादी के लिए बनवाए गए गहने और जमा किए पैसे भी गायब कर दिए। अब परिजनों ने इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है।

सास और दामाद के बीच में चल रहा था प्रेम-प्रसंग

बताया जा रहा है कि महिला ने खुद अपनी बेटी की शादी की तैयारी की थी। शादी के बाद दामाद घर आने लगा था। सभी को लगता था कि दामाद और सास शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं, लेकिन असल में दोनों के बीच एक प्रेम प्रसंग चल रहा था। दामाद ने हाल ही में अपनी सास को एक मोबाइल भी गिफ्ट किया था, जिसे सबने सामान्य समझा। लेकिन असलियत में कुछ और ही हो रहा था।

मां ने ही उजाड़ दिया बेटी का घर

लड़की की शादी 16 अप्रैल को होने वाली थी और शादी के कार्ड भी बांट दिए गए थे। इसी बीच, दामाद ने अपनी सास के साथ शॉपिंग करने का बहाना बनाया और दोनों घर से निकल गए। थोड़ी देर बाद दोनों का फोन बंद हो गया। जब लड़की के पिता को शक हुआ, तो उन्होंने अलमारी चेक की। उन्हें पता चला कि शादी के गहने और कैश गायब हैं। तब जाकर उन्हें पूरा माजरा समझ में आया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments