Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

पाकिस्तान में लश्कर कमांडर...

पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर इमरान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के दावे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आधिकारिक पुष्टि का इंतजार। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

पुणे: शिव मंदिर में...

पुणे के निगड़ी में शिव मंदिर के अंदर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का CCTV वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मेट्रो मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें।

Bihar Boat Accident, वैशाली...

बिहार के वैशाली (राघोपुर) में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत। जानिए रेस्क्यू ऑपरेशन का ताजा अपडेट, मुआवजे का एलान और प्रमुख नेताओं के बयान। पूरी खबर पढ़ें।

मध्य प्रदेश में देर...

मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। डॉ. मोहन यादव सरकार ने 11 जिलों के कलेक्टर बदले हैं और आईएएस सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री का नया प्रमुख सचिव नियुक्त किया है। पूरी ट्रांसफर लिस्ट यहाँ देखें।
Homeदेशदम है तो पकड़ कर दिखाओ ''Love you पुलिस मामा...'' चोरों ने...

दम है तो पकड़ कर दिखाओ ”Love you पुलिस मामा…” चोरों ने पुलिस को दी खुली चुनौती, पत्र में लिखा- 8 घर में चोरी कर चुके..

बिहार में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। वह आए दिन चोरी की बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच मोतिहारी जिले से चोरी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरत में डाल दिया है। दरअसल, चोरों ने सोमवार की दोपहर एक घर से लाखों का सामान उड़ाने के बाद पुलिस के नाम एक पत्र छोड़ दिया। इस पत्र में पुलिस को खुली चुनौती देते हुए चोरों ने लिखा- लव यू पुलिस मामा, हम आपसे तेज हैं। दम है तो पकड़ कर दिखाओ। चोरों द्वारा पुलिस को ऐसे खुली चुनौती देना चर्चा का विषय बन गया है।

पुलिस ने रात्रि गश्ती बढ़ाई तो दिन में कर डाली चोरी

जानकारी के अनुसार, मोतिहारी के बड़का गांव में चोरों ने दो सप्ताह के अंदर आठ घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि सात घरों में चोरी के बाद पुलिस ने चोरों पर नकेल कसना शुरू कर दिया। इसके लिए पुलिस ने रात्रि गश्ती बढ़ाई तो चोरों ने आठवीं चोरी दिन के उजाले में ही कर डाली। चोर सोमवार की दोपहर रामायण सिंह के घर घुसे और लाखों रुपये के सामान की चोरी कर फरार हो गए। चोरी करने के बाद चोरों ने बाकायदा पुलिस के नाम एक पत्र भी छोड़ दिया है। चोरों ने लिखा, “आठ घर में चोरी कर चुके है, दो घर बाकी है, दम है तो पकड़ कर दिखाओ। मुझे पता है कि रात में लोग जागते हैं इसलिए दिन में चोरी की घटना को अंजाम दिया है और पत्र के अंत मे चोर ने लिखा -“लव यू पुलिस मामा ,आपसे तेज” ।

वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पकड़ीदयाल एएसपी और थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का मुआयना किया। हालांकि, जिस घर में चोरी हुई है पुलिस उसे संदेहास्पद मान रही है। क्योंकि ग्रामीणों के अनुसार, खपड़ा वाले घर में छत के सहारे चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है लेकिन पुलिस का कहना है कि छत के सहारे चोर के जाने का कोई प्रमाण नहीं है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments