Explore the website

Looking for something?

Friday, July 17, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेशअमानगंज तहसील में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश, 2000 की रिश्वत लेते बाबू इकबाल...

अमानगंज तहसील में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश, 2000 की रिश्वत लेते बाबू इकबाल खान गिरफ्तार

पन्ना जिले की अमानगंज तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अहम कार्रवाई सामने आई है। सागर लोकायुक्त टीम ने तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू इकबाल खान को 2000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक, तहसील कार्यालय में कार्यरत चपरासी सुदामा दुबे का बीते पांच महीने से वेतन अटका हुआ था। बीमारी के चलते सुदामा पहले से ही परेशान था और जब उसने अपने वेतन के भुगतान की गुहार लगाई, तो बाबू इकबाल खान ने 5000 की रिश्वत की मांग की। पीड़ित चपरासी ने मजबूरी में पहले 2000 दिए जाने थे, फिर काम के बाद 3000 रुपये दिए जाने थे, फरियादी ने इस पर से लोकायुक्त की मदद ली। योजना के मुताबिक, जैसे ही इकबाल खान ने 2000 की बाकी रकम ली, सागर लोकायुक्त टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। आरोपी ने कहा यह सब सोची समझी राजनीति है, मुझे फंसाया जा रहा है।

फिलहाल लोकायुक्त की टीम कार्रवाई में जुटी है और तहसील कार्यालय में दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यह मामला सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करता है, वहीं लोकायुक्त की इस तत्पर कार्रवाई से ईमानदारी की उम्मीद जगी है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version