Home Uncategorized आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी तलवान टोला के...

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी तलवान टोला के ग्रामीण प्यासे

0

नदी नालो का पानी पीने को मजबूर ,जनसुनवाई में पहुचे ग्रामीण ,एसडीएम ने तत्तकाल पीएचई एसडीओ को ग्रामीणो के साथ भेजा मौके पर

शहपुरा जनपद पंचायत अतंर्गत ग्राम पंचायत पायली घोधरी के पोषक ग्राम तलवान टोला में करीब पच्चीस से तीस घरो में एक सौ पचास लोगो की आबादी निवास करती है आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी इस टोला को आज तक पानी की व्यवस्था मुहैया नहीं हो सकी है जिसके कारण गर्मी में करीब तीन किलोमीटर दूर पैदल चलकर नाले में झिरिया खोदकर निस्तार व पीने के लिए पानी लाते है हालात तब और बदतर हो जाते है जब बरसात का मौसम आता है बरसात के समय में बाढ का गंदा पानी पीने को मजबूर हो जाते है ।
पंचायत कि अधिकारी नहीं देते ध्यान
जनपद पंचायत शहपुरा मंे ग्रामीणो ने कई बाद जनपद पंचायत के अधिकारियो को लिखित ज्ञापन सौपा व आवेदन दिया परन्तू आज तक जनपद के अधिकारियो ने किसी भी प्रकार की पहल नहीं की साथ ग्राम सचिव भी बिल्कुल ध्यान नहीं देता है ।
एसडीएम ने सुनी समस्या
पानी की भीषण समस्या को लेकर जब ग्रामीण जब एसडीएम कार्यालय शहपुरा पहुचे तब एसडीएम एश्वर्य वर्मा ने तत्तकाल सीईओ शहपुरा व पीएचई एसडीओ गगन कुम्हरे को मौके पर बुला ग्रामीणो के साथ तलवान टोला भेजा व समस्या को समझ समस्या का निदान करने के लिए निर्देशित किया साथ पूरी गर्मी टैंकर के माध्यम से पानी लोगो के पास पहुचाने के लिए निर्देशित किया ।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version