Home मध्य प्रदेश पीथमपुर हाईवे पर भीषण भिड़ंत: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों युवक...

पीथमपुर हाईवे पर भीषण भिड़ंत: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों युवक गंभीर

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

पीथमपुर के सेक्टर-1 थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर संजय जलाशय चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटनास्थल पर काफी खून बह गया, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही संजय जलाशय चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/06/1001957123.mp4

फिलहाल, घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस प्रशासन वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर MP 11 ML 6638 और MP 09 VU 9158 के आधार पर प्राथमिक जानकारी जुटा रहा है।

पुलिस का प्रयास है कि जल्द से जल्द घायलों के परिजनों को सूचित किया जा सके। मामले की जांच जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version