Explore the website

Looking for something?

Monday, May 25, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

मध्यप्रदेश में इंदौर-पीथमपुर कॉरिडोर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) किसानों को उनकी भूमि का चार गुना मुआवजा देने...

“पानी पीने योग्य नहीं”,...

इंदौर (संवाददाता): "जल ही जीवन है" यह कहावत तो सबने सुनी है, लेकिन इंदौर...

इबोला ने मचाई तबाही:...

सबहेडिंग: डब्ल्यूएचओ ने उठाया कड़ा कदम, इबोला को बताया अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय कांगो में...

हेडलाइन: पेट्रोल-डीजल की कीमतों...

नई दिल्ली: आम आदमी की जेब पर एक बार फिर महंगाई की मार...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में लगा,मोहन सरकार का दरबार,विजयवर्गीय ने दी फैसलों...

इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में लगा,मोहन सरकार का दरबार,विजयवर्गीय ने दी फैसलों की जानकारी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

 मंत्रिमंडल की बैठक में नहीं पहुंचे विजय शाह…
  • मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने बताया- कैबिनेट में निर्णय लिया गया है कि इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर महानगर काउंसिल का गठन होगा। ये सहयोगी संस्था बनकर काम करेंगे। निगम और आईडीए के कार्य प्रभावित नहीं होंगे।

देवी अहिल्याबाई होल्कर (Devi Ahilyabai Holkar) की 300वीं जयंती पर मंगलवार को इंदौर (Indore) में इतिहास लिखा गया। शहर के जिस हृदय स्थल राजवाड़ा से देवी अहिल्या ने जनविकास व सुशासन की नींव रखी थी, उसी आंगन में पहली बार ‘मोहन सरकार का दरबार’ लगा।

कैबिनेट बैठक के बाद लिए गए फैसलों के बारे में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जानकारी दी। इससे पहले कैबिनेट की बैठक में भाग लेने के लिए मंत्री पहुंचे, तो खास अंदाज में स्वागत हुआ। नीचे देखिए तस्वीरें। हालांकि कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान के बाद जांच का सामना कर रहे मंत्री विजय शाह नहीं पहुंचे। मुख्यमंत्री मोहन यादव, कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य कैबिनेट मंत्री और अधिकारी लाल बाग पैलेस से राजवाड़ा इलेक्ट्रिक एसी बस में बैठकर आए।

(सिटी बस में कैबिनेट मंत्रियों, अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव।)

राजवाड़ा के आंगन में रंग-बिरंगी पताकाएं और फूलों के वंदनवार सजाए गए और इस मौके को खास बनाने के लिए कारपेट व कालीन भी बिछाया गया है तो होलकर महाराज के दरबार की तर्ज पर मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मालवी पगड़ी पहन कुर्सियों पर नहीं, गादी व तख्त पर बैठकर प्रदेश के विकास व जनहित मुद्दों पर निर्णय लिए।

कैलाश विजयवर्गीय ने दी फैसलों की जानकारी

बैठक के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया को फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा, महिला सशक्तिकरण मां अहिल्या को समर्पित हैं। पीएम मोदी 31 मई को भोपाल में 2 लाख महिलाओं को संबोधित करेंगे। सभी औद्योगिक क्षेत्रों में महिला कामगारों के लिए आवास बनाएंगे। भोपाल से इंदौर मेट्रो का शुभारंभ पीएम मोदी करेंगे। दतिया और सतना के एयरपोर्ट लोकार्पण भी पीएम मोदी करेंगे।

विजयवर्गीय ने आगे बताया कि इंदौर में अहिल्याबाई पर एकल कविता पाठ सहित अन्य कार्यक्रम होंगे राहवीर योजना में जो राहगीर घायल को अस्पताल या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएगा, उसे 25 हज़ार रुपये दिए जाएंगे। व्यक्ति को 108 एंबुलेंस को सूचना देना होगी।

देवी अहिल्या प्रतिमा को नमन कर बैठक शुरू की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुबह 10 बजे लालबाग परिसर में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया और लालबाग पैलेस के अंदर विकास कार्यों का अवलोकन किया। इसके बाद राजवाड़ा के सामने देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद राजवाड़ा परिसर में तल मंजिल पर बने गणेश हाल में कैबिनेट बैठक में शामिल हुए। दरबार हाल में कैबिनेट में शामिल मंत्रियों का शाही भोज हुआ।

11.21 करोड़ रुपये से होगा राजवाड़ा के दरबार हाल का संरक्षण

राजवाड़ा परिसर के अंदर जिस दरबार हाल में मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्रियों का भोज हुआ, उसके संरक्षण एवं पुनर्स्थापना पर 11.21 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री इस विकास कार्य का भूमिपूजन भी किया।

राजशाही तरीके से दरबार हाल में होगा भोज

(मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्रियों को राजवाड़ा के दरबार हाल में राजसी अंदाज में भोजन परोसा जाएगा।)

    मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्रियों को राजवाड़ा के दरबार हाल में राजसी अंदाज में भोजन परोसा गया। इसमें दाल-बाटी, दही-बड़ा, मावाबाटी जैसे व्यंजन शामिल रहे।

    नारायण शर्मा
    एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version