Saturday, February 14, 2026

TOP NEWS

मेहंदवानी में ‘संपूर्णता अभियान...

कलेक्टर, जिला डिंडोरी के निर्देशानुसार मेहंदवानी (आकांक्षी विकासखंड) में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के...

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...

रतलाम में ग्रामीण और...

रतलाम के लुनेरा स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर खनन का...

महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम...

एनटीवी टाइम न्यूज/ महाराष्ट्र के बारामती में आज एक विमान दुर्घटना हुई, जिसमें...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर के कुख्यात बदमाश सलमान लला की सीहोर में डूबने से मौत,...

इंदौर के कुख्यात बदमाश सलमान लला की सीहोर में डूबने से मौत, क्राइम ब्रांच पर एनकाउंटर के आरोप

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी सीहोर, तभी सलमान लला बचने के चक्कर में तालाब में डूबा.

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/शहर के कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला की एक तालाब में डूबने से मौत हो गई है. इस मामले की जानकारी लगते ही उसके परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया और इंदौर क्राइम ब्रांच के पर उसका एनकाउंटर करने के आरोप लगाए हैं. फिलहाल सीहोर पुलिस ने शव को तालाब से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. वहीं, इसी बीच इंदौर क्राइम ब्रांच ने सलमान लाला के साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से कई हथियार बरामद हुए हैं.

सागर से लौटते वक्त क्राइम ब्रांच लगी पीछे

इंदौर के कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला की सीहोर के नजदीक एक तालाब में डूबने के कारण मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि उस पर इंदौर में दो दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं और पिछले दिनों ही पुलिस ने उसके खिलाफ जिला बदर और रासुका की कार्रवाई भी की थी, जिसका चलते वह सागर जेल में बंद था.

सागर जेल से छूटने पर वह इंदौर लौट रहा था तो इसकी जानकारी इंदौर क्राइम ब्रांच को लगी. सीहोर में टीम ने उसके बड़े भाई सिद्धू उर्फ शादाब, अरुण मालवीय, सौरभ और कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया लेकिन सलमान मौका देखकर वहां से फरार हो गया.

क्राइम ब्रांच से बचने के चक्कर में तालाब में डूबा

पुलिस ने चार आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन सलमान लाला क्राइम ब्रांच की टीम से छिपने के चक्कर में गड्ढे में चला गया. टीम ने उसे फिर दबोचने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान उसने अंधेरा होने के चलते एक बड़े से तालाब में छलांग लगा दी और डूबने के कारण उसकी मौत हो गई. इसके बाद जैसे ही इस पूरे मामले की जानकारी इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा सीहोर पुलिस को दी गई. सीहोर पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर सलमान लाला की बॉडी को निकाला गया.

सलमान लाला

गैंगस्टर की मां ने क्राइम ब्रांच पर लगाए आरोप

इंदौर क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपियों ने बचने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम पर हमला भी किया था. वहीं इस घटना को लेकर सलमान लाला की मां ने इंदौर क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारियों पर एनकाउंटर करने के आरोप लगाए है. सलमान लाला की मां शबनम ने कहा कि सलमान को पहले गोली मारी फिर पानी में डुबो दिया गया. सलमान की मां ने कहा, ” मैं पुलिसकर्मियों को सजा करवाकर ही मानूंगी.”

इंंदौर के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, ” सलमान लला इंदौर में दो दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं. सागर जेल से लौटते वक्त उसे और उसके साथियों को पकड़ने का प्रयास किया गया, जिसमें उसके साथी तो पकड़ गए पर उसने बचने के लिए तालाब में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई.”

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments