Friday, October 16, 2026

TOP NEWS

OBC आरक्षण पर CM...

MP में 27% OBC आरक्षण पर CM हाउस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ओबीसी महासभा के बीच बड़ी बैठक हुई। महासभा ने 13% होल्ड उम्मीदवारों को तुरंत पद बढ़ाकर राहत देने की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें।

हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं...

हरिद्वार के हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 31 भिखारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिक्षुक अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई। पूरी ख़बर पढ़ें।

दिल्ली में आज कॉकरोच...

दिल्ली के कनॉट प्लेस में Cockroach Janta Party की तिरंगा रैली को लेकर भारी सुरक्षा बल तैनात। सेंट्रल पार्क बंद। फाउंडर Abhijeet Dipke का दावा- पुलिस कर रही पीछा। पूरी ख़बर पढ़ें।

Tesla Flying Car: टेस्ला...

टेस्ला की उड़ने वाली नई Roadster का हैरान करने वाला लाइव डेमो! SpaceX रॉकेट तकनीक से हवा में मारी पलटी, 1 सेकंड से कम में 97km की रफ्तार। पूरी डिटेल पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर के डांसिंग कॉप पर युवती के आरोप, फ्लाइट-होटल का दिया ऑफर,...

इंदौर के डांसिंग कॉप पर युवती के आरोप, फ्लाइट-होटल का दिया ऑफर, रंजीत सिंह ने कहा, फेमस होने को रचा ड्रामा

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

इंदौर के मशहूर डांसिंग कॉप रणजीत सिंह एक सोशल मीडिया विवाद में फंस गए हैं। राधिका सिंह नाम की एक युवती ने उन पर दोस्ती का प्रस्ताव देने का आरोप लगाया है। राधिका ने फ्लाइट टिकट का ऑफर देने की बात भी कही है। रणजीत सिंह ने इन आरोपों को गलत बताया है।

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/शहर के मशहूर डांसिंग कॉप हवलदार रंजीत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका डांस नहीं, बल्कि एक सोशल मीडिया विवाद है। राधिका सिंह नाम की युवती ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल कर रंजीत सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि रंजीत ने उसे दोस्ती का ऑफर दिया। इंदौर आने के लिए कहा और फ्लाइट से टिकट कराने की बात भी की। राधिका ने वीडिया जारी कर कहा कि ट्रैफिक सिपाही का यह व्यवहार उसे पसंद नहीं आया, इसलिए उसने सोशल मीडिया पर ही अपनी आपत्ति जाहिर की।

फ्लाइट टिकट और ठहरने का ऑफर

वीडियो में राधिका ने कहा की रंजीत सिंह ने मुझसे दोस्ती करने और इंदौर आने का के लिए कहा। यहां तक कि उन्होंने फ्लाइट टिकट और ठहरने की व्यवस्था करने की बात भी कही। यह सब सुनकर मुझे अच्छा नहीं लगा और मैंने साफ मना कर दिया। मुझे किसी से इस तरह की दोस्ती नहीं चाहिए। वह अपनी हद में रहें।

रंजीत सिंह साइबर क्राइम में करेंगे शिकायत

आरोपों के बीच ट्रैफिक हवलदार रंजीत सिंह ने अपनी सफाई में कहा कि पिछले कुछ घंटों से वह परेशान हैं, क्योंकि लगातार वीडियो और वॉयस कॉल्स आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले एक युवती ने खुद को उनका सबसे बड़ा फैन बताते हुए उनसे लाइव ड्यूटी देखने की इच्छा जताई थी। इस पर उन्होंने मजाक में कहा था कि अगर वह इंदौर आना चाहती हैं तो वह फ्लाइट और होटल की व्यवस्था कर देंगे, ताकि वह उन्हें लाइव ड्यूटी करते देख सकें। रंजीत का कहना है कि इस बातचीत को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है, जबकि उनका युवती से कोई व्यक्तिगत परिचय नहीं है और न ही कभी मुलाकात हुई है।

मानहानि का दावा करने पर विचार

रंजीत ने कहा की मैंने इंदौर और अपने देश का नाम रोशन करने के लिए सालों तक मेहनत की है। यह इज्जत और पहचान आसानी से नहीं मिली। अब कोई भी व्यक्ति बेबुनियाद बातें करके मेरी छवि खराब करे, यह सही नहीं है। मैं इंदौर की जनता से अपील करता हूं कि वे सच्चाई को समझें और अपने डांसिंग कॉप का साथ दें। उन्होंने कहा की वह इस मामले को लेकर साइबर क्राइम सेल और वरिष्ठ अधिकारी राजेश दंडोतिया से जांच की मांग करेंगे और मानहानि का दावा करने पर भी विचार कर रहे हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments