Explore the website

Looking for something?

Saturday, July 18, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

इंदौर में स्वच्छता कार्यशाला...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर। प्रदेश के नगरीय प्रशासन...

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर ड्रग्स केस में बड़ा खुलासा, बी-फार्मा छात्र निकला तस्करी गिरोह का...

इंदौर ड्रग्स केस में बड़ा खुलासा, बी-फार्मा छात्र निकला तस्करी गिरोह का सदस्य, गिरफ्तार

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर में ड्रग्स तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। एमडी ड्रग्स तस्करी के चर्चित मामले में फरार चल रहे पांचवें आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि बी-फार्मा का छात्र है। पुलिस अब उससे पूरे ड्रग्स नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है।

इंदौर क्राइम ब्रांच ने एनडीपीएस एक्ट के अपराध क्रमांक 97/2025 में बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी अरमान खान को गिरफ्तार कर लिया है। 23 वर्षीय अरमान मंदसौर जिले का रहने वाला है और बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने उसे तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर दबोचा।इस मामले में इससे पहले चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

उनके कब्जे से 53.96 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक ब्रेज़ा कार जब्त की गई थी, जिसकी कुल कीमत करीब 10 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई थी। विवेचना के दौरान अरमान की भूमिका सामने आने के बाद वह लगातार फरार था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने ड्रग्स तस्करी से जुड़े कई अहम सुराग दिए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि एमडी ड्रग्स कहां से लाई जाती थी, किसे सप्लाई की जाती थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। संभावना है कि पूछताछ के बाद इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

क्राइम ब्रांच का कहना है कि वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के 50 मामलों में 108 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कार्रवाई के दौरान एमडी ड्रग्स, ब्राउन शुगर, गांजा, भांग और कोकीन समेत करीब 2 करोड़ 86 लाख रुपये का मादक पदार्थ और वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version