Explore the website

Looking for something?

Wednesday, April 29, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...

पूर्व मंडल अध्यक्ष घनश्याम...

शहपुरा- भारतीय जनता पार्टी में संगठन विस्तार एवं किसान वर्ग को मजबूत नेतृत्व...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : पढ़ाई कर रहे युवक को अचानक सीने में उठा दर्द,...

इंदौर : पढ़ाई कर रहे युवक को अचानक सीने में उठा दर्द, कुछ देर बाद हुई मौत

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के भंवरकुआं थाना क्षेत्र के चितावद का रहने वाला 18 वर्षीय युवक पियूष अपने बड़े भाई के साथ किराए का कमरा लेकर रहता था, और देर रात पियूष अपने ही कमरे में कंपीटिशन एग्जाम की तैयारी करने के लिए पढ़ाई कर रहा था , लेकिन अचानक से उसके सीने में दर्द हुआ तो कमरे में ही सो रहे उसने अपने भाई को पूरे मामले की जानकारी दी, इसके बाद भाई ने उसके सीने में दर्द का ट्यूब लगाया सहित दर्द की कुछ दवाइयां लगाई , लेकिन दर्द कम नहीं होने के चलते उसका भाई उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

फिलहाल इसके बाद डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर पुलिस और परिजनों को साइलेंट अटैक आने के कारण मौत होने की पुष्टि की है, मूलतः मुरैना का रहने वाला था मृतक वहीं अब पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर ही जांच पड़ताल करने के जुटी हुई है।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक आने के कारण ही मौत होने की पुष्टि हुई है। बता दें आजकल इंदौर में इस तरह के मामले एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। इसके पहले भी कई नई उम्र के युवक और युवती में इस तरह से मौत की घटना सामने आ चुकी है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version