Sunday, February 15, 2026

TOP NEWS

मेहंदवानी में ‘संपूर्णता अभियान...

कलेक्टर, जिला डिंडोरी के निर्देशानुसार मेहंदवानी (आकांक्षी विकासखंड) में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के...

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...

रतलाम में ग्रामीण और...

रतलाम के लुनेरा स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर खनन का...

महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम...

एनटीवी टाइम न्यूज/ महाराष्ट्र के बारामती में आज एक विमान दुर्घटना हुई, जिसमें...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में फिर आया लव जेहाद का मामला, हिंदू युवती का अपहरण...

इंदौर में फिर आया लव जेहाद का मामला, हिंदू युवती का अपहरण कर ले फरदीन खान

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बार फिर लव जेहाद का मामला सामने आया है। जहां हिंदू युवती को जेहादी फरदीन अपहरण करके ले गया। परिजनों का आरोप है कि 2 महीने पहले जब पीड़िता नाबालिग थी तब जेहादी के खिलाफ पीड़िता ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करवाया था। प्रकरण वापस लेने के लिए आरोपी फरदीन के परिजन लगातार पीड़िता और उसके परिवार पर दबाव बना रहे थे। जब परिजन नहीं माने तो 19 जुलाई को बालिग होते ही आरोपी पीड़िता का अपहरण कर ले गया।

परिजनों का आरोप है कि 2 महीने से कई शिकायतों के बावजूद विजय नगर पुलिस जेहादी फरदीन को नहीं पकड़ सकी। शिकायत करने गए तो गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने चलता कर दिया।इधर मामले की जानकारी लगने के बाद बजरंग दल ने मोर्चा संभाला। सोमवार रात सैकड़ों की संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता विजय नगर थाना पहुंचे और थाने का घेराव कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आक्रोश देख पुलिस बैक फूट पर आई और आला अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद के बाद अपहरण का प्रकरण दर्ज किया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments