Explore the website

Looking for something?

Sunday, April 12, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

एनएच-45 सड़क दुर्घटना :...

डिंडोरी जिले के बजाग तहसील अंतर्गत गाड़ासरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव...

जिले में गेहूं उपार्जन...

डिंडोरी, 10 अप्रैल 2026 — जिले में आगामी 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ...

सोशल मीडिया पर प्राप्त...

डिंडोरी जिले के विकासखंड मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुल्दा के ग्राम अमरपुर में...

कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में अशासकीय...

डिंडौरी : 07 अप्रैल,2026कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में बायपास की टाउनशिप के सीसीटीवी में नजर आया तेंदुआ, डरे...

इंदौर में बायपास की टाउनशिप के सीसीटीवी में नजर आया तेंदुआ, डरे हुए हैं रहवासी

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

  • इंदौर के मांगलिया-राऊ बायपास स्थित एक टाउनशिप में बुधवार रात तेंदुआ नजर आया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टाउनशिप के रहवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
टाउनशिप के सीसीटीवी में नजर आया तेंदुआ।

मांगलिया-राऊ बायपास स्थित एक टाउनशिप में बुधवार रात तेंदुआ नजर आया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गुरुवार सुबह सिक्योरिटी गार्ड ने तेंदुए की हलचल के बारे में रहवासियों को बताया। इससे टाउनशिप में दहशत फैल गई। वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

कई घंटों तक अलग-अलग स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि वन अधिकारियों ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि तेंदुआ कहां से आया था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि तेंदुआ रालामंडल अभयारण्य की ओर से भटककर टाउनशिप में आ गया होगा, क्योंकि टाउनशिप और अभयारण्य के बीच की दूरी काफी कम है।

सिल्वर स्प्रिंग फेस-2 में आया नजर

वन अधिकारियों के अनुसार बढ़ती गर्मी के कारण तेंदुआ पानी की तलाश में जंगल से बाहर आया होगा। बुधवार रात तेंदुआ बायपास से लगी सिल्वर स्प्रिंग फेस-2 टाउनशिप में देखा गया। सीसीटीवी फुटेज में वह एक खाली प्लाट पर घूमता नजर आया।

एक घंटे तक तेंदुए की हलचल देखी गई

करीब एक घंटे तक टाउनशिप में उसकी हलचल देखी गई। इसके बाद टाउनशिप कमेटी ने रहवासियों को सतर्क रहने की हिदायत दी। खासकर उन लोगों को जो सुबह और शाम टहलने के लिए उसी क्षेत्र में जाते हैं। गुरुवार सुबह 10 बजे वन विभाग की रेस्क्यू टीम टाउनशिप पहुंची।

कहां से आया था तेंदुआ

सबसे पहले अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई। इसके बाद फुटेज के आधार पर सर्च आपरेशन चलाया गया। कुछ स्थानों पर तेंदुए के पैरों के निशान भी मिले हैं, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तेंदुआ देवगुराडिया क्षेत्र से आया था या रालामंडल अभयारण्य से।

रालामंडल में सात तेंदुए

234 हेक्टेयर में रालामंडल अभयारण्य फैला है। यहां कई बार तेंदुओं की मौजूदगी देखी गई है। अभयारण्य में कुल सात तेंदुए हैं, जिसमें पांच वयस्क और दो शावक हैं। अधिकारियों के मुताबिक अभयारण्य के एनिमल जोन में तेंदुओं के पंजों के निशान और विष्ठा कई बार मिले हैं।

रहवासियों को किया गया है अलर्ट

  • मार्च से गर्मी बढ़ने लगती है। ऐसे में तेंदुए सहित अन्य वन्यप्राणी पानी और भोजन की तलाश में जंगल से बाहर आते हैं। बुधवार को टाउनशिप में देखे गए तेंदुए के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है कि वह किसी दिशा से टाउनशिप में आया है। वहीं रहवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। – योगेश यादव
रेंजर, रालामंडल अभयारण्य

ढाई महीने में तीसरी घटना

जनवरी से मार्च के बीच बायपास से सटे इलाकों में तेंदुआ दिखने की यह तीसरी घटना है।

  • 23 जनवरी को मानसरोवर कालोनी में तेंदुए की मौजूदगी 
दर्ज हुई थी। उस समय 18 वनकर्मियों की टीम ने साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे पकड़ा था।
  • 6 मार्च को देवगुराडिया क्षेत्र की एक कालोनी में तेंदुआ देखा गया था, जो सीसीटीवी में भी कैद 
हुआ था।
  • 20 मार्च को टाउनशिप में तेंदुए की हलचल देखी गई।
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version