Explore the website

Looking for something?

Wednesday, July 15, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेशडिंडौरी भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ FIR, सीएम के काफिले में घुसने...

डिंडौरी भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ FIR, सीएम के काफिले में घुसने से रोका तो कांस्टेबल को दी धमकी

  • मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री के काफिले में जबरन घुसने की कोशिश की और पुलिस कर्मी के साथ गाली गलौज और धक्का-मुक्की की।
डिंडौरी भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम और पुलिस की

डिंडौरी। मुख्यमंत्री के काफिले में जबरन घुस रहे भाजपा जिला अध्यक्ष के वाहन को रोकने पर आरक्षक के साथ गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की तक करने का मामला सामने आया है। वाहन रोकने पर आग बबूला हुए भाजपा जिला अध्यक्ष को द्वारा आरक्षक को वर्दी तक उतरवा लेने की धमकी दी गई।

जिला अध्यक्ष इतने पर भी नहीं रुके उन्होंने वाहन रोकने वाले आरक्षक के साथ गाली गलौज कर धक्का-मुक्की भी कर दी। इस मामले में पीड़ित आरक्षक हेमंत कुमार मरावी द्वारा शाहपुर थाने में गुरुवार शाम ही लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

सत्ताधारी दल के जिला अध्यक्ष के विरुद्ध शिकायत थाने तक पहुंचने के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप मच गया। देर रात तक भोपाल स्तर तक जानकारी भेजी गई।

बड़े स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद शाहपुर थाने में भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम के विरुद्ध लोक सेवक को शासकीय कार्य में बाधा डालने, उस पर हमला कर चोट पहुंचाने, गाली गलौज सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष बोले- केस दर्ज होने की जानकारी नहीं

मामला दर्ज होने के बाद जब नईदुनिया ने भाजपा जिला अध्यक्ष से जानकारी ली तो उन्होंने कोई भी विवाद से अभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें मामला दर्ज होने की भी कोई जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि वीरांगना रानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर उनके बलिदान स्थल बालपुर में 20 मार्च को बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ था।

पलकी रोड घाट पर ड्यूटी पर तैनात था जवान

इस कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सहित प्रदेश सरकार के दो मंत्री और बालपुर आए थे। दर्ज एफआईआर में पड़ोसी जिला मंडला के मोहगांव थाने पदस्थ आरक्षक हेमंत कुमार मरावी ने बताया कि वह हेलीपैड स्थल के पास पलकी रोड घाट के ऊपर ड्यूटी कर रहा था।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर हेलीपैड में उतरने के बाद उनका कारकेट कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुआ। बताया गया कि उसी समय दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू नेताम का वाहन जबरन मुख्यमंत्री के कारकेट में घुस रहा था।

सीएम के कारकेट में घुस रहा था वाहन

आरक्षक ने जिला अध्यक्ष के वाहन को रुकने को कहा,हाथ दिया फिर भी जबरन वाहन घुसाने की कोशिश की जा रही थी। बताया गया कि भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ एक अन्य व्यक्ति भी उस वाहन में बैठा था।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

पीड़ित ने बताया कि जिला अध्यक्ष चमरू नेताम ने गाड़ी से उतरकर उसे मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देकर हटाने के लिए जोर से धक्का दिया और बोला की वर्दी उतरवा दूंगा। जिला अध्यक्ष के साथ एक तीस वर्ष का युवक भी उतरा उसने भी गाली-गलौज कर पुलिस कर्मी के साथ धक्का मुक्की की और बाहर लेकर चले गए। भाजपा पार्टी जिला अध्यक्ष से जुड़े इस मामले को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस ने ही इस पर सवाल उठाएं।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version