Explore the website

Looking for something?

Saturday, July 18, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

इंदौर ड्रग्स केस में...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर में ड्रग्स तस्करों के...

इंदौर में स्वच्छता कार्यशाला...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर। प्रदेश के नगरीय प्रशासन...

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...
Homeदेशईद की खुशियां मातम में तब्दील, युवक की दिनदहाड़े हुई हत्या, इलाके...

ईद की खुशियां मातम में तब्दील, युवक की दिनदहाड़े हुई हत्या, इलाके में फैली संसनी

  • उत्तर पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है.

नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में रहने वाले एक परिवार की ईद की खुशियां मातम में बदल गई. ईद का सामान लेने जा रहे युवक की बदमाशों ने न्यू उस्मानपुर इलाके के एक पार्क में दिन दहाड़े हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है.

उत्तर पूर्वी दिल्ली की एडिशनल डीसीपी संदीप लाम्बा ने बताया कि शनिवार शाम 4 न्यू उस्मानपुर इलाके के दुर्गा मंदिर पार्क में एक युवक की घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. घायल को जग प्रवेश अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस द्वारा मृतक की पहचान की गई है. वह न्यू उस्मानपुर इलाके का ही रहने वाला था.

डीसीपी ने बताया कि क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम से घटनास्थल का जांच कराया गया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है. हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार्ज शुरू कर दी गई है .घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है.

न्यू. उस्मानपुर थाना पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ और एएटीएस की एक टीम को भी हत्या केस मामले को सुलझाने में लगाया गया है. वही इस मामले में मृतक की बहन का कहना है कि दोपहर का खाना खाने के बाद उसके दोस्तों ने ईद की खरीदारी करने के लिए उसे बुलाया था. मृतक 2000 लेकर घर से निकला था. पीड़ित परिवार का कहना है कि उसके दोस्तों ने ही उसकी पार्क में ले जाकर हत्या की है.

बहरहाल हत्या की वजह जांच के बाद ही सामने आ पाएगी. दिनदहाड़े हुई इस हत्या को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष है. उनका कहना है कि अपराधी कहीं भी वारदात को अंजाम देने से नहीं डरते, पुलिस का खौफ अपराधियों में खत्म हो गया है.

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version