Wednesday, July 15, 2026

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
HomeUncategorizedकुएं में मिली 18 वर्षीय युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी

कुएं में मिली 18 वर्षीय युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी

रिश्तेदारी में आई थी युवती, शहपुरा पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
शहपुरा क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब यूकेलिप्टस प्लांटेशन के पास स्थित एक कुएं में 18 वर्षीय युवती की लाश मिली। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत युवती बड़वारा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है, जो रिश्तेदारी में निवसी गांव आई हुई थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी, तभी बुधवार शाम करीब 8:30 बजे यूकेलिप्टस प्लांटेशन के पास स्थित कुएं में युवती का शव मिलने की सूचना मिली।
घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शहपुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने में जुटी हुई है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

डिंडोरी से लीलाराम साहू कि रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments