Tuesday, September 1, 2026

TOP NEWS

PM Modi GDP Statement:...

दमदार GDP के बीच पीएम मोदी का 'आर्थिक राष्ट्रवाद' का मंत्र, देशवासियों से...

आज का राशिफल01 सितम्बर...

आज का राशिफल01 सितम्बर 2026 , मंगलवारमेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,...

उमरिया में शर्मसार करने...

उमरिया में शर्मसार करने वाली घटना: स्कूल की छात्राओं को टॉफी का लालच...

पारले प्रोडक्ट्स ने जॉर्ज...

पारले प्रोडक्ट्स ने जॉर्ज कूवर को नियुक्त किया नया CEO; एशिया, अफ्रीका समेत...
HomeUncategorizedसंयुक्त शिविरों में अनुपस्थित रहने पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों पर कार्रवाई

संयुक्त शिविरों में अनुपस्थित रहने पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों पर कार्रवाई

कलेक्टर ने एक वार्षिक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के दिए आदेश*

*डिंडौरी: 01 सितंबर,2026*

    मुख्यमंत्री कल्याण अभियान अंतर्गत आयोजित संयुक्त शिविरों में अनुपस्थित रहने एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी डिंडौरी सुश्री प्रियंका पूषाम, श्रीमती साधना तेकाम, श्रीमती शशि प्रजापति, श्री नीलेश मानिकपुरी, श्री शैलेन्द्र पट्टा, श्री फूलचंद वरकड़े, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अमरपुर श्रीमती समीक्षा पाठक, श्रीमती रोहणी सावले, श्रीमती सोहानी घाडे, श्री बीरू अजनारे, श्री मूलचंद बच्छेल, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी समनापुर श्री हिमांशु श्याम, श्री माधो सिंह सिंघाड़, श्री रजनीकांत सोनी, श्री नंदकिशोर चिचाम, श्री शैलेन्द्र चौबे, श्रीमती शकुन धार्वे, सुश्री शिवनी मुजालदे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बजाग श्री धर्मेन्द्र खडे़, श्रीमती मायादेवी पेन्द्रो, श्री अमित भटनागर के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की है।
     जारी आदेश के अनुसार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को कार्यालयीन पत्र के माध्यम से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित अवधि में उनके द्वारा कारण बताओ नोटिस का कोई जवाब कार्यालय में प्रस्तुत नहीं किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) के तहत उनकी एक वार्षिक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश जारी किए हैं।
    कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आदेश की जानकारी सेवा पुस्तिका में दर्ज करने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही, निर्धारित कार्यक्रमों में अनुपस्थिति एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना को गंभीरता से लिया जाएगा।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments