Explore the website

Looking for something?

Friday, May 1, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

डिंडोरी जिले में विशेष...

डिंडोरी। Security Skills Council of India (SSCI) एवं Security and Intelligence Services Limited...

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...
HomeUncategorizedकोदो-कुटकी खरीदी केंद्र और स्टॉप डैम का कलेक्टर ने किया औचक निरिक्षण

कोदो-कुटकी खरीदी केंद्र और स्टॉप डैम का कलेक्टर ने किया औचक निरिक्षण

डिंडौरी : 04 दिसंबर, 2025
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते हुए कोदो-कुटकी खरीदी केंद्र तथा स्टॉप डैम निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

कोदो-कुटकी खरीदी केंद्र निगवानी का निरीक्षण
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने निगवानी स्थित कोदो-कुटकी खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। जिले में 5500 किसानों ने पंजीयन कराया है जे 1 दिसंबर 2025 से नियमित रूप से उपार्जन केंद्र संचालित हैं। आज कलेक्टर ने कोदो-कुटकी खरीदी केंद्र निगवानी पहुंची, जहां पर केंद्र में उपस्थ्ति किसानों का कलेक्टर ने तिलक वंदन कर सम्मानित किया। उन्होंने श्री गंगाराम परमार, श्रीमती नरबदिया ग्राम मढियारास के किसानों से चर्चा कर खरीदी की स्थिति जानी और करंजिया मिलेट फार्मर प्रोडयूसर कंपनी लिमिटेड से चर्चा कर प्रोसेसिंग यूनिट की मशीनों का अवलोकन किया। मशीन के द्वारा एक घंटे में चार क्विंटल कोदो की प्रोसेसिंग की जाती है। कलेक्टर ने बताया कि शासन द्वारा किसानों के हित में कोदो-कुटकी खरीदी का निर्णय ऐतिहासिक है, जिससे किसानों को बाजार भाव से अधिक लाभ मिल रहा है।
कोदो का समर्थन मूल्य (ग्रेड-।) बोनस सहितः ₹3500 प्रति क्विंटल
कुटकी का समर्थन मूल्य (ग्रेड-।) बोनस सहितः ₹4500 प्रति क्विंटल

ग्राम धौरई में स्टॉप डैम निर्माण कार्य का निरीक्षण
कलेक्टर ने पंचायत औरई के ग्राम धौरई में कुंजन नाला पर निर्मित स्टॉप डैम का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता तथा जल-संग्रहण की व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण किया। कलेक्टर ने पानी रोको अभियान को गंभीरता से लेते हुए लोक स्वास्थ्य यंत्री ई को सख्त निर्देश दिए है की जिले के 1560 स्टॉप डैमों पर गेट लगायं जाये ताकि किसानों और पशु-पक्षी और जानवरों को पर्याप्त पानी उपलब्धता के साथ-साथ किसानों के लिए सिंचाई क्षमता बढ़ेगी और कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने कार्य की प्रगति का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version