Friday, May 22, 2026

TOP NEWS

कटनी में भीषण सड़क...

कटनी के चाका बायपास ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े...

भोपाल : क्राइम ब्रांच...

भोपाल क्राइम ब्रांच ने पंजाब मेल ट्रेन से गांजा तस्करी कर पहुंचे 7...

इंदौर में फिल्मी अंदाज...

इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र स्थित गुलाब बाग पेट्रोल पंप पर बाइक सवार बदमाशों...

भोजशाला फैसले के बाद...

धार, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ द्वारा भोजशाला विवाद पर दिए...
Homeमध्य प्रदेशखंडवा कुएं हादसे के मृतकों के परिजनों से मिले अरुण यादव, बोले-...

खंडवा कुएं हादसे के मृतकों के परिजनों से मिले अरुण यादव, बोले- 2-2 लाख, बेहद कम सरकार 50-50 लाख रुपए की राशि दे

कुएं की सफाई के दौरान जान गंवाने वाले 8 लोगों के परिजनों से मिलने पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव शनिवार को खंडवा के कोंडावद गांव पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और घटना को लेकर दुख व्यक्त किया। इस दौरान अरुण यादव के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने हादसे पर दुःख जताते हुए कहा कि जो पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि चार लाख रुपए दी जा रही है वह बेहद कम राशि है। हम मांग करते हैं सरकार पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए राहत राशि दे। इसके लिए मैं खुद मुख्यमंत्री से बात करूंगा। यह बेहद दुखद घटना है।

बता दें कि खंडवा के कोंडावद गांव में दो दिन पूर्व में कुएं की सफाई के दौरान 8 लोगों की मौत हो गई थी। घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने भी दुःख जताया था और पीड़ित परिवारों को चार लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की थी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments