Home Uncategorized खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान पंजीयन 10 अक्टूबर तक, जिले...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान पंजीयन 10 अक्टूबर तक, जिले में 27 केंद्रों पर हो रहा पंजीयन

0

डिंडौरी, 29 सितंबर 2026*

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए जिले में किसान पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किसान 15 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक पंजीयन करा सकते हैं। जिले में किसानों की सुविधा के लिए कुल 27 पंजीयन केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां सहकारी समितियों एवं सीएससी/एमपी ऑनलाइन के माध्यम से पंजीयन की व्यवस्था की गई है।

जिला खाद्य शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में अब तक सहकारी समिति के अंतर्गत 1409 धान पंजीयन एवं 619 सीएससी/ एमपी ऑनलाइन के माध्यम से किसानों का पंजीयन किया जा चुका है। पंजीयन प्रक्रिया में पूर्व पंजीकृत एवं नवीन किसानों के लिए अलग-अलग विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। किसानों को पंजीयन के दौरान आधार नंबर, समग्र परिवार आईडी, मोबाइल नंबर, किसान आईडी तथा भूमि एवं बोई गई फसल से संबंधित जानकारी उपलब्ध करानी होगी। नवीन किसानों के पंजीयन के लिए भूमि संबंधी अभिलेखों का सत्यापन भी किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने धान की खेती करने वाले सभी किसानों से निर्धारित समय-सीमा में अपने नजदीकी पंजीयन केंद्र अथवा सीएससी/एमपी ऑनलाइन केंद्र पर पहुंचकर पंजीयन कराने की अपील की है, ताकि वे समर्थन मूल्य पर धान विक्रय का लाभ प्राप्त कर सकें। किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। पंजीयन संबंधी समस्या अथवा शिकायत के लिए किसान जिला स्तर पर 6264704077 एवं 9630508315 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version