Thursday, October 30, 2025

TOP NEWS

राष्ट्रीय सायबर सुरक्षा जागरूकता...

राष्ट्रीय सायबर सुरक्षा जागरूकता माह के अवसर पर जिला डिण्डौरी में 28 अक्टूबर...

इंदौर BJP में हंगामा,...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर में भारतीय जनता पार्टी के भीतर बगावत खुलकर...

MP में अफसरों के...

एनटीवी टाइम न्यूज/मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल पर अब रोक लग गई है।...

स्कूली और यात्री बसों...

नरसिंहपुर में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई — स्कूली और यात्री बसों की जांच...
Homeछत्तीसगढखैरागढ़ : भीषण सड़क हादसे के बीच फरीश्ता बने एसपी लक्ष्य शर्मा,...

खैरागढ़ : भीषण सड़क हादसे के बीच फरीश्ता बने एसपी लक्ष्य शर्मा, घायलों को अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल

खैरागढ़/रक्षाबंधन के दिन शनिवार को खैरागढ़ न्यायालय के सामने बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां शांति डायग्नोस्टिक सेंटर की तेज़ रफ्तार एंबुलेंस ने स्कूटी सवार युवती और बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय संयोग से खैरागढ़ के एसपी लक्ष्य शर्मा वहीं से गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोककर घायलों को अपने शासकीय वाहन से सिविल अस्पताल खैरागढ़ पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक, एंबुलेंस छुईखादन से मरीज लेकर दुर्ग जा रही थी। न्यायालय के पास अचानक यह दुर्घटना हो गई। स्कूटी सवार माही रंगराली पिता काली रंगराली के पैर की हड्डी टूट गई। साथ ही हाथ और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज राजनंदगांव रेफर किया गया।

वहीं बाइक सवार मिथलेश मराई 25 वर्ष निवासी गायत्री नगर के सिर में चोट आई है। एंबुलेंस में सवार यामिनी शर्मा को भी कंधे में चोट लगी है। लेकिन उसी समय वहां से गुजर रहे खैरागढ़ एसपी लक्ष्य शर्मा ने मानवता का फर्ज निभाते हुए सभी घायलों को अपने शासकीय वाहन से सिविल अस्पताल पहुंचाया और समय रहते हुए इलाज शुरु हुआ।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments