Tuesday, September 1, 2026

TOP NEWS

PM Modi GDP Statement:...

दमदार GDP के बीच पीएम मोदी का 'आर्थिक राष्ट्रवाद' का मंत्र, देशवासियों से...

आज का राशिफल01 सितम्बर...

आज का राशिफल01 सितम्बर 2026 , मंगलवारमेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,...

उमरिया में शर्मसार करने...

उमरिया में शर्मसार करने वाली घटना: स्कूल की छात्राओं को टॉफी का लालच...

पारले प्रोडक्ट्स ने जॉर्ज...

पारले प्रोडक्ट्स ने जॉर्ज कूवर को नियुक्त किया नया CEO; एशिया, अफ्रीका समेत...
Homeमध्य प्रदेशगुना : आइसक्रीम के पैसे मांगना पड़ गया भारी ! ट्रैक्टर से...

गुना : आइसक्रीम के पैसे मांगना पड़ गया भारी ! ट्रैक्टर से की कुचलने की कोशिश

कुंभराज स्थित अस्थाई गल्ला मंडी में आइसक्रीम के पैसे मांगने पर एक शख्स ने आइसक्रीम विक्रेता के साथ जमकर मारपीट कर डाली। इतना ही नहीं आइसक्रीम विक्रेता को बचाने आए दूसरे व्यक्ति के साथ भी मारपीट करते हुए उसकी मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचाया है।

जानकारी सामने आई है कि कुंभराज की अस्थाई गल्ला मंडी में ट्रैक्टर लेकर फसल बेचने आए ग्राम मुंहासा निवासी राजवीर उर्फ बीरू बना ने एक आइसक्रीम विक्रेता और उसके साथ मौजूद नाबालिग के साथ महज इसलिए मारपीट कर दी, क्योंकि आइसक्रीम बेचने वाले अपने पैसे मांग लिए थे। बीरू बना जब आइसक्रीम विक्रेता की मारपीट कर रहा था। उसी दौरान इंद्रा कॉलोनी कुंभराज निवासी दीपक जोगी बीच-बचाव करने पहुंच गए। इसके बाद मामला पूरी तरह बदल गया और आइसक्रीम के लेन-देन में दीपक जोगी को मदद करना महंगा पड़ गई।

आरोप है कि राजवीर बना ने दीपक जोगी के साथ मारपीट की और ट्रैक्टर उसे उसकी मोटरसाइकिल को तोड़-फोड़ दिया और ट्रैक्टर लेकर ही भाग गया। इस घटनाक्रम को लेकर आइसक्रीम विक्रेता तो पुलिस के सामने नहीं आया है, लेकिन बीच-बचाव के दौरान अपनी मोटरसाइकिल तुड़वा बैठे दीपक जोगी की शिकायत पर पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज किया है और राजवीर की तलाश शुरु कर दी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments