Friday, August 1, 2025

TOP NEWS

🏏 अंतरराष्ट्रीय पटल पर...

लखीमपुर खीरी।हाथीपुर सेठ घाट चौराहा निवासी अतुल कुमार अवस्थी के बेटे डॉ. आशीष...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (सीबीएसई बोर्ड) में आगामी रक्षाबंधन...

नगर परिषद शहपुरा में...

शहपुरा (डिंडोरी) – नगर परिषद शहपुरा में पदाधिकारियों द्वारा मस्टर पर फर्जी नियुक्तियों...

ड्रग्स और यौन शोषण...

भोपाल ड्रग्स और यौन शोषण केस में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।...
Homeमध्य प्रदेशगुना बेटे को माँ के साथ घिसटकर आता देख गुना कलेक्टर हुए...

गुना बेटे को माँ के साथ घिसटकर आता देख गुना कलेक्टर हुए भावुक, तत्काल दिलाई ट्राईसिकल

मध्य प्रदेश के गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की संवेदनशीलता से पड़ोसी जिले अशोकनगर के ग्राम सोनेरा निवासी दिव्यांग राजकुमार सेन के चेहरे पर खुशी लौट आई है। आर्थिक तंगी के कारण ट्राइसाइकिल से वंचित राजकुमार को कलेक्टर ने तत्काल ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई, जिससे उन्हें और उनकी बुजुर्ग मां को काफी राहत मिली है। दरअसल, रविवार को गुना में दिव्यांगजनों द्वारा एक प्रदर्शन किया गया था, जिसमें राजकुमार सेन अपनी बुजुर्ग मां के साथ अशोकनगर से शामिल होने आए थे।

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने देखा कि राजकुमार के पास ट्राइसाइकिल नहीं थी और वे जमीन पर घिसटते हुए चल रहे थे। उनकी दयनीय स्थिति को देखकर कलेक्टर का हृदय द्रवित हो गया। राजकुमार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्हें अब तक ट्राइसाइकिल उपलब्ध नहीं हो पाई थी। जब कलेक्टर को इस बात का पता चला, तो उन्होंने बिना देर किए राजकुमार को तुरंत ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सोमवार को कलेक्टर से ट्राइसाइकिल पाकर राजकुमार और उनकी मां भावुक हो गए। उन्होंने कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें ढेर सारी दुआएं दीं। दिव्यांग राजकुमार की मां ने कलेक्टर की संवेदनशीलता को देखते हुए उनका आभार जताया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments