Friday, August 21, 2026

TOP NEWS

छिंदवाड़ा में सिस्टम की...

संवाददाता महेश राठौड़छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और...

Google का भारतीय छात्रों...

Google AI Premium Offer: क्या है गूगल की नई योजना?Gemini Advanced and 2TB...

GST Registration New Rules:...

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने...

MP News: ‘मुझे और...

शिवपुरी (मध्य प्रदेश):अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, लव मैरिज के...

इंदौर पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, लव मैरिज के बाद दोनों में चल रही थी अनबन

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

इंदौर में पति द्वारा अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना शहर के हीरानगर थाना क्षेत्र की है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि मृतका विवाद के बाद अपने बहन के घर रहने चली गई थी और आरोपी ने वही जाकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।

दरअसल मामला हीरानगर थाना क्षेत्र के सुखलिया का है। जहां रहने वाले अरविंद नामक युवक ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने सोमवार को बताया कि दोनों की लव मैरिज हुई थी। लेकिन दोनों के बीच विवाद चल रहा था, इसी से नाराज होकर अरविंद की पत्नी दीपू बिना बताए अपनी बहन के घर रहने चली गई थी। जिसकी गुमशुदगी भी उसने हीरानगर थाने पर दर्ज कराई थी।

लेकिन जैसे ही आज अरविंद को पता पड़ा कि उसकी पत्नी उसकी बहन के घर रह रही है। तभी गुस्से में आकर अरविंद अपनी साली के घर पहुंचा और वहां पर विवाद किया और अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसका गला रेत कर हत्या कर दी। जहां बीच बचाव करने आई दीपू की बहन भी घायल हुई है। फिलहाल पुलिस को सूचना लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments