Tuesday, March 3, 2026

TOP NEWS

थाना गाडासरई पुलिस की...

दिनांक 24/02/2026 की प्रातः थाना गाडासरई पुलिस को ग्राम बघरेली–धनौली के मध्य सड़क...

डिंडोरी जिले के शहपुरा...

जिसने समूचे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात...

इंदौर : सुरों से...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर की सिंगिंग कॉप सोनाली सोनी ने पेश की...

भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, इंदौर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने...
Homeदेशघेरने निकले जवान का पैर पड़ते ही ब्लास्ट ,नक्सलियों ने बिछा रखा...

घेरने निकले जवान का पैर पड़ते ही ब्लास्ट ,नक्सलियों ने बिछा रखा है IED का जाल

  • छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बॉर्डर पर चल रही मुठभेड़ से जुड़ी एक बड़ी खबर है. यहां IED ब्लास्ट होने से एक जवान घायल है.

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बॉर्डर पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है. नक्सलियों को घेरने के लिए निकला एक जवान IED की चपेट में आकर घायल हो गया है. इलाज के लिए तुरंत ही सीआरपीएफ के कैंप में लाया गया है.

दो राज्यों के बॉर्डर पर सबसे बड़ा ऑपरेशन चल रहा है. 10000 की संख्या में सुरक्षा बलों के जवानों ने नक्सलियों को पूरी तरह से घेर लिया है. नक्सलियों के कोर इलाके में जवान आगे बढ़ रहे हैं और लगातार मुठभेड़ हो रही है. इस इलाके में जवान भी फूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रहे हैं क्योंकि इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आईईडी लगा रखी है. बताया जा रहा है कि यहां बड़ी संख्या में आईईडी को बरामद कर डिफ्यूज भी किया गया है.

जारी है ऑपरेशन

इसी आईईडी की चपेट में एक जवान का पेैर आ गया और जोरदार धमाका हो गया. इस घटना में एक जवान घायल हुआ है. जिसे साथी जवानों ने तुरंत ही इस इलाके से निकाला. घायल जवान का सीआरपीएफ के कैंप में चल रहा है. नक्सलियों के खिलाफ ये बड़ा ऑपरेशन लगातार जारी है. बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने भी इसकी पुष्टि की है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments