Wednesday, September 9, 2026

TOP NEWS

अम्बेडकर नगर में नकली...

स्थान - जैतपुर अम्बेडकर नगर।रिपोर्टर - ब्रह्म प्रकाश तिवारी- अम्बेडकर नगर में...

11 सितंबर को देशव्यापी...

इंदौर।अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने एक बार...

बिना एक्सरसाइज किए भी...

बिना एक्सरसाइज किए भी घट जाएगा वजन! मेडिकल साइंस का नया दावा— जिम...

Jawa 42 All Stars...

Jawa 42 All Stars Launched: रॉयल एनफील्ड की बादशाहत को हिलाने आई नई...
Homeमध्य प्रदेशमासूम बच्चे को बीड़ी पिलाते हुए बनाई रील,अमानवीयता की सारी हदें पार,...

मासूम बच्चे को बीड़ी पिलाते हुए बनाई रील,अमानवीयता की सारी हदें पार, पुलिस करेगी कार्रवाई

  • रील बनाने के लिए महिला ने मानवीयता की सीमाएं तोड़ दी.बच्चे को बीड़ी पिलाकर उसकी जान जोखिम में डाली है.

रील बनाकर वायरल करने की चाहत में लोग पागलपन ही नहीं अमानवीयता तक की सारी हदें पार कर चुके हैं.मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक चिंताजनक वीडियो सामने आया हैं. एक महिला ने रील बनाने की सनक में मासूम बच्चे को बीड़ी पिलाई और फिर इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

बच्चे का हाथ भी जला

रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बंटोरने के लिए लोग सारी हदें पार कर रहे हैं. इस बार तो एक महिला ने इसी चक्कर में एक मासूम बच्चे की जान को जोखिम में डाल दिया है. उसने करीब 2 साल के एक मासूम बच्चे को बीड़ी पिलाई और इसकी रील्स बनाई.

इस वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला ने रील बनाने की सनक में अपने ही मासूम बच्चे को बीड़ी पिलाई और ऐसा करते हुए उसने रील भी बनाई.मासूम बच्चे का बीड़ी पीने के दौरान हाथ भी जल गया. वायरल वीडियो मे साफ दिख रहा हैं कि महिला ने जबरन मासूम के मुंह में जलती हुई बीड़ी रखी है.सेजल नाम की महिला ने यह रील बनाई है.

पुलिस कर रही है तलाश

बताया गया जा रहा है कि मासूस बच्चे को बीड़ी पिलाने वाली यह महिला पुरानी छावनी थाना इलाके में रहती हैं.अब महिला की तलाश में पुलिस जुटी है, ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए. ये वीडियो वायरल होते ही लोग भी इस महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular