Saturday, February 14, 2026

TOP NEWS

मेहंदवानी में ‘संपूर्णता अभियान...

कलेक्टर, जिला डिंडोरी के निर्देशानुसार मेहंदवानी (आकांक्षी विकासखंड) में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के...

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...

रतलाम में ग्रामीण और...

रतलाम के लुनेरा स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर खनन का...

महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम...

एनटीवी टाइम न्यूज/ महाराष्ट्र के बारामती में आज एक विमान दुर्घटना हुई, जिसमें...
Homeमध्य प्रदेशघोड़ाडोंगरी विधायक की नाराजगी से सीएमएचओ डॉ रविकांत उईके हटेंगे

घोड़ाडोंगरी विधायक की नाराजगी से सीएमएचओ डॉ रविकांत उईके हटेंगे

घोड़ाडोंगरी विधायक की नाराजगी से सीएमएचओ डॉ रविकांत उईके हटेंगे

कलेक्टर ने आयुक्त स्वास्थ्य सेवा को हटाने के लिए भेजा प्रतिवेदन
बैतूल सीएमएचओ डॉ रविकांत उईके की विदाई तय मानी जा रही है, जल्द ही उन्हें हटा दिया जाएगा और इसका कारण घोड़ाडोंगरी की तेज तर्रार, लोकप्रिय विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके की नाराजगी बताई जा रही है, कहा जा रहा है कि घोड़ाडोंगरी विधायक सीएमएचओ की कार्यप्रणाली से भारी असंतुष्ट हैं, उन्होंने इस बात को प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में शाहपुर में आयोजित हुई समीक्षा बैठक में भी उठाया था, वहीं उन्होंने एसीएस की बैठक में भी डॉ रविकांत को लेकर अपना असंतोष खुलकर जाहिर किया था, घोड़ाडोंगरी विधायक के असंतोष को देखते हुए बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने आयुक्त स्वास्थ्य सेवाओं को सीएमएचओ डॉक्टर रविकांत उईके को हटाने के लिए प्रतिवेदन भी भेजा है
कलेक्टर ने अपने प्रतिवेदन में बताया है कि दिनांक 1 फरवरी 2025 को एसीएस की बैठक हुई थी, जिसमें घोड़ा डोंगरी विधायक द्वारा डॉ रविकांत को लेकर कहा गया था कि उनकी “लचर कार्यप्रणाली के कारण आम लोगों को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, इन्हें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद से मुक्त कर अन्य योग्य चिकित्सक को यह जिम्मेदारी दी जानी चाहिए”, कलेक्टर ने आयुक्त स्वास्थ्य सेवा एवं एसीएस को विधायक की इस मांग से अवगत कराते हुए प्रतिवेदन भेज दिया गया है,
ज्ञात हो डॉ रविकांत उईके अपने कार्यकाल में लगातार खंड चिकित्सा अधिकारियों को हटाने एवं स्वास्थ्य विभाग में निरंतर वित्तीय प्रशासनिक प्रभावों को बदलने के लिए प्रसिद्ध है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments