Thursday, September 3, 2026

TOP NEWS

नीदरलैंड्स का बड़ा फैसला:...

नीदरलैंड्स का बड़ा फैसला: अमेरिका-कनाडा से 86 टन सोना हटाकर लंदन भेजा, संकट...

गडकरी का बड़ा बयान:...

गडकरी का बड़ा बयान: सभी राज्य बाइक टैक्सी को दें मंजूरी, मिलेंगे 8...

अमझेराःमाता अमका-झमका की पवित्र...

जितेंद्र चौहानअमझेराःमाता अमका-झमका की पवित्र व धार्मिक नगरी अमझेरा में बदलाव की शुरुआत...

3 सितंबर: इतिहास के...

3 सितंबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज बदलाव और क्रांतियों का दिनइतिहास केवल...
Homeमध्य प्रदेशघोड़ाडोंगरी विधायक ने स्वयं के वाहन से घायल को पहुंचा स्वास्थ्य केंद्र

घोड़ाडोंगरी विधायक ने स्वयं के वाहन से घायल को पहुंचा स्वास्थ्य केंद्र

ग्राम बासपुर के पास में एक मोटरसाइकिल और स्कूटी की हुई भिड़ंत स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी हुई गंभीर घायल घोड़ाडोंगरी विधायक ने स्वयं के वाहन से घायल को पहुंचा स्वास्थ्य केंद्र

घोड़ाडोंगरी तहसील के बांसपुर गांव में गुरुवार शाम करीब 7 बजे बाइक और स्कूटी की भिड़त हो गई। हादसे में स्कूटी सवार स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एएनएम घायल हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके ने घटनास्थल पर रुकी और घायल एएनएम को अपने वाहन में बैठकर घोड़ाडोंगरी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डाक्टर अभिनव शुक्ला द्वारा घायल का उपचार किया गया। विधायक गंगा उइके ने डाक्टर अभिनव शुक्ला से घायल एएनएम के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने बताया कि वे चोपना से घोड़ाडोंगरी आ रही थी। रास्ते में बांसपुर के पास कुछ गाड़ियां खड़ी देखी और लोगों की भीड़ देख ड्राइवर से कहा कि रुकिए। इसके बाद गाड़ी से उतरकर उपस्थित लोगों से जानकारी ली तो लोगों ने बताया कि बाइक और स्कूटी की भिड़त हो गई है जिसमें स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एएनएम घायल हो गई है। घटनास्थल पर एएनएम को घायल पड़ा देख अपने वाहन में बैठाया और तत्काल ही घोड़ाडोंगरी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां घायल का उपचार चल रहा है।
डॉ अभिनव शुक्ला ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल एएनएम को विधायक मैडम अपने वाहन से घोड़ाडोंगरी अस्पताल लेकर आई थी। घायल एएनएम का उपचार किया गया है ।फिलहाल एएनएम की हालत ठीक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments