Thursday, September 24, 2026

TOP NEWS

अमर्यादित भाषा और शून्य...

राजनीतिक विश्लेषण: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद उपजे अहंकार और संवैधानिक पदों पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाली 'ककरोच जनता पार्टी' (CJP) की साख पर उठे बड़े सवाल। जानिए क्या बिना भाषाई संयम के कोई भरोसेमंद लीडर बन सकता है और क्या है इनका रजिस्ट्रेशन स्टेटस।

Box Office पर महा-चमत्कार!...

Hanuman Ansh Box Office: महज़ ₹2 करोड़ के बजट में बनी नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' ने ₹372 करोड़ कमाकर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है।

शहपुरा में राष्ट्रीय पोषण...

शहपुरा* महिला एवं बाल विकास परियोजना शहपुरा अंतर्गत सेक्टर शहरी शहपुरा के  संचालित...

जिसका उदय हुआ है...

राजनीतिक विश्लेषण: जिसका उदय हुआ है उसका अस्त भी निश्चित है। चुनाव आयोग के बड़े आंतरिक विवाद, सत्ता के अति-आत्मविश्वास और भाजपा सरकारों में पनपते नए वीआईपी कल्चर (VIP Culture) पर देखिए यह विशेष विश्लेषणात्मक रिपोर्ट।
Homeछत्तीसगढचिर्रा से श्यांग, पूरी होगी सड़क की मांग, काम हुआ शुरू

चिर्रा से श्यांग, पूरी होगी सड़क की मांग, काम हुआ शुरू

//समाचार//

चिर्रा से श्यांग, पूरी होगी सड़क की मांग, काम हुआ शुरू

वर्षो पुरानी मांग होगी पूरी
डीएमएफ से किया गया 9 करोड़ 35 लाख का प्रावधान

वनांचल क्षेत्रों के दर्जनों गांव के लोगों को मिलेगा बेहतर आवागमन

कोरबा से जिला ब्यूरो चीफ महेन्द्र सोनवानी की खास रिपोर्ट
NTV TIME छत्तीसगढ़

कोरबा 12 सितंबर 2025/कोरबा विकासखंड अंतर्गत वनांचल क्षेत्र चिर्रा से श्यांग तक की दूरी लगभग 12 किलोमीटर है। हाथी प्रभावित होने के साथ ही मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर इस सड़क की स्थिति विगत एक दशक से अधिक समय से जर्जर है। सड़क जर्जर होने की वजह से इस क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों को आवागमन में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बारिश के समय इस मार्ग में कीचड़ और गर्मी के समय में धूल का गुबार उठने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। वर्षों से इस मार्ग को बनाने की मांग ग्रामीण करते आ रहे हैं। लेकिन चिर्रा से श्यांग मार्ग में पक्की सड़क नहीं बन पाई थी। शहर से दूर चिर्रा और श्यांग क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग को जिला खनिज संस्थान न्यास से बनाने का निर्णय लिया गया है। इस मार्ग के लिए 9 करोड़ 35 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा निविदा प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद बारिश की वजह से काम प्रारंभ नहीं किया गया था। अब बारिश के कम होते ही पीडब्ल्यूडी द्वारा सर्वे सहित अन्य प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया गया है।
जिला खनिज संस्थान न्यास के माध्यम से कोरबा जिले के खनन प्रभावित क्षेत्र सहित दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में विकास की नींव रखी जा रही है। वनांचल क्षेत्रों के लोगों को बेहतर आवागमन मुहैया कराने अति आवश्यक सड़कों का निर्माण करने की पहल की गई है। डीएमएफ की बैठक में अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा सदस्यों के बीच चिर्रा से श्यांग मार्ग हेतु डीएमएफ से राशि का प्रावधान रखा गया है। कोरबा ब्लॉक के अंतर्गत चिर्रा से श्यांग की दूरी लगभग 12 किलोमीटर है। इस मार्ग से गुरमा एवं श्यांग होकर धरमजयगढ़ पहुंचा जा सकता है। मार्ग के बनने से इस क्षेत्र में मौजूद गांव सिमकेदा, विमलता, चिर्रा, गीतकंवारी, लबेद, तीतरडांड, गिरारी सहित इस क्षेत्र में आवागमन करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। मार्ग की स्थिति जर्जर होने की वजह से शाम होते ही यहां आवागमन बंद सा हो जाता है। बारिश होने के साथ ही मार्ग में कीचड़ और वाहन फंसने से वाहन चालक परेशान होते हैं। डीएमएफ से सड़क निर्माण के लिए लगभग 9 करोड़ 35 लाख की राशि स्वीकृत किये जाने पर क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी है। मार्ग से आवागमन कर रहे श्री परमेश्वर बंजारे, श्री बी एल पटेल, ग्रामीण रामकुमार, गणेश राम ने कहा कि वे इस मार्ग से कोरबा शहर की ओर जरूरी काम से जाते हैं। कई बार लौटने में विलंब हो जाता है। इस दौरान हाथी प्रभावित क्षे़त्र होने तथा बारिश में मार्ग कीचड़ से लथपथ होने की वजह से डर बना रहता है। अब सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से खुशी है कि जल्दी ही हम लोगों को पक्की सड़क नसीब हो पायेगी और आवागमन आसान होगा। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री जी आर जांगड़े ने बताया कि यह स्टेट हाइवे है। आवागमन के लिहाज से इस मार्ग का बहुत महत्व है। डीएमएफ से राशि स्वीकृत हुई है। बरसात की वजह से काम प्रारंभ नहीं हुआ था। अब कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। जून 2026 तक कार्य पूरा करने की अवधि है, हालाँकि इससे पूर्व कार्य पूर्ण हो जाने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments