Wednesday, September 2, 2026

TOP NEWS

एमपी में दिल दहला...

एमपी में दिल दहला देने वाली वारदात: मक्के की रोटी के विवाद में...

स्वरा भास्कर के बयान...

इतिहास बनाम आधुनिक नजरिया: स्वरा भास्कर का विवादित बयान और 1303 ईस्वी के...

हाईवे की ‘जगमगाती लाइटें’...

हाईवे की 'जगमगाती लाइटें' बनीं आफत: सोयाबीन की फसलें हुई 'बांझ', किसानों पर...

‘रामायण में माता सीता...

'रामायण में माता सीता का चरित्र भगवान राम से भी महान', महिलाओं के...
Homeराजस्थानझालावाड़ : दहलाने वाली घटना ! झगड़े के दौरान पत्नी ने किया...

झालावाड़ : दहलाने वाली घटना ! झगड़े के दौरान पत्नी ने किया खौफनाक वार, पति की जीभ काटी

  • दहलाने वाली घटना! पत्नी ने काटी पति की जीभ, फिर की आत्महत्या की कोशिश

झालावाड़। जिले के बकानी कस्बे मे शुक्रवार को दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है! यहां एक शादीशुदा महिला ने अपने पति की जीभ को दांतों से काटकर अलग कर दिया। घायल पति का झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की शादी डेढ़ महीने पहले ही हुई थी और एक झगड़े में पत्नी ने इस वारदात को अंजाम दिया है।यह घटना बकानी कस्बे के ज्योति नगर में हुई, जहां कन्हैयालाल सेन की शादी करीब डेढ़ महीने पहले सुनेल थाना क्षेत्र के कादरनगर निवासी रवीना सेन से हुई थी। घटना के दिन, रवीना के पिता उसे ससुराल बकानी छोड़कर गए थे। रात में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया, जो इतना बढ़ गया कि रवीना ने गुस्से मे आकर अपने पति कन्हैयालाल की जीभ दांत से काट दी। घायल कन्हैयालाल को तुरंत बकानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे झालावाड़ अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पत्नी ने की आत्म हत्या की कोशिश

घटना के बाद रवीना ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और धारदार दरातली से आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने किसी तरह उसे समझाकर दरवाजा खुलवाया, जिसके बाद स्थिति काबू में आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के परिजनों को बुलाकर उन्हें उसकी सुपुर्दगी में दे दिया। वहीं, घायल कन्हैयालाल के परिवार ने अभी तक पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments