Friday, September 18, 2026

TOP NEWS

मप्र में ‘Gen-Z’ वोटर्स...

मप्र राजनीति: मालवा बना सत्ता का सुपर पावर सेंटर। उज्जैन में संघ की 'युवा धर्म संसद' तो इंदौर में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज'। जानिए इसके सियासी मायने।

एमपी में  मंत्री जी...

MP के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने जारी किया सख्त फरमान। अब बिना पूर्व अनुमति मिलने आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर होगी कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई। पूरी खबर पढ़ें।

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक...

लोन ईएमआई डिफॉल्ट पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! बैंक या रिकवरी एजेंट अब जबरन नहीं छीन सकते आपकी गाड़ी। कोर्ट ने फाइनेंस कंपनी पर लगाया 10 लाख का जुर्माना।

Tata Group Controversy: टाटा...

टाटा ग्रुप में बड़ा विवाद! एन चंद्रशेखरन को फिर मिली टाटा संस की कमान, नोएल टाटा ने फैसले को बताया गैर-कानूनी। जानिए क्या है पूरा मामला और क्या होगी कानूनी जंग।
Homeमध्य प्रदेशडिंडौरी : 6ट्रैक्टर पलटने से पति-पत्नी की मौत, छह माह की बेटी...

डिंडौरी : 6ट्रैक्टर पलटने से पति-पत्नी की मौत, छह माह की बेटी जिंदी बची

  • शाहपुर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से दंपती की मौत हो गई, जबकि उनकी 6 माह की बच्ची सुरक्षित बच गई। यह हादसा जंगल के रास्ते में हुआ। बच्ची की रोने की आवाज से ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

डिंडौरी। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर इंजन पलटने से दबकर पति-पत्नी की मौत हो गई। उनकी 6 माह की बच्ची की जान बच गई है। बताया गया कि जंगल के रास्ते में हादसा हुआ। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे।

थाना प्रभारी हरिशंकर तिवारी ने बताया कि मोहन दास ग्राम रामगुड़ा से दुनिया बगाड़ तक निर्माणाधीन प्रधानमंत्री सड़क परियोजना में ट्रैक्टर ड्राइवर के रूप में काम करता था। बुधवार को वह दिनभर काम करने के बाद पत्नी रानू बाई और 6 माह की बच्ची को लेने ट्रैक्टर से रामगुड़ा पहुंचा।

बच्ची की आवाज सुन पहुंचे ग्रामीण

वापस लौटते समय जंगल के रास्ते में अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची ट्रैक्टर से दूर जाकर गिरी, जिससे उसकी जान बच गई। उसकी रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

बच्ची को परिजनों को सौंपा

सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्ची फिलहाल परिजनों की देखरेख में सुरक्षित है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments