Thursday, September 17, 2026

TOP NEWS

स्वरा भास्कर का बड़ा...

स्वरा भास्कर ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वह 2019 के राम जन्मभूमि फैसले से आहत थीं। उन्होंने शाहरुख, सलमान और आमिर खान को मैसेज भेजकर माफी मांगी थी।

NTA JEE Main से...

NTA ने वर्ष 2026-27 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। 22 जनवरी से शुरू होंगी JEE Main सत्र-1 की परीक्षाएं। जानिए UGC-NET, CUET-PG समेत सभी बड़ी परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल।

PM विश्वकर्मा योजना के...

PM विश्वकर्मा योजना के 3 साल पूरे होने पर मोदी सरकार दे रही है पारंपरिक कारीगरों को बिना गारंटी ₹3 लाख तक का लोन। जानें पात्रता, लाभ और आवेदन करने का पूरा प्रोसेस।

₹15,000 का कर्ज नहीं...

चंदौली के साहबगंज में ₹15,000 का कर्ज न चुका पाने पर दबंग जुबैर आलम ने गरीब पिता की नाबालिग बेटी को बनाया बंधक। पुलिस ने लड़की को कराया मुक्त, आरोपी की तलाश जारी। पूरी खबर पढ़ें।
Homeछत्तीसगढतखतपुर हत्याकांड का खुलासा : अवैध संबंध के चलते पुजारी की हत्या,...

तखतपुर हत्याकांड का खुलासा : अवैध संबंध के चलते पुजारी की हत्या, पाँच आरोपी गिरफ्तार

दुलाल मुखर्जी
बिलासपुर

तखतपुर हत्याकांड का खुलासा : अवैध संबंध के चलते पुजारी की हत्या, पाँच आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र के परसाकापा गांव स्थित पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक (उर्फ मोटू, उम्र 30 वर्ष) की हत्या का राज पुलिस ने महज़ 12 घंटे के भीतर खोल दिया। हत्या के पीछे अवैध संबंध का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार बालिग और एक नाबालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक जागेश्वर पाठक मंदिर के सामने खेत में अधिया खेती करता था। इसी दौरान उसका संबंध आरोपी सुरेश धुरी की पत्नी से हो गया। इस अवैध संबंध के चलते सुरेश धुरी और उसकी पत्नी का छह महीने पहले सामाजिक तलाक हो गया था।
इसी रंजिश के कारण सुरेश धुरी मृतक से बैर रखने लगा। घटना वाली रात सुरेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर योजना बनाई।

शनिवार रात सुरेश धुरी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल की पूजा करने का बहाना बनाकर पुजारी को बाहर बुलाया। इसके बाद आरोपी सुरेश और उसके साथियों ने मंदिर के पास उपलब्ध ईंट और सस्पेंशन पाइप से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से पुजारी की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपी

  1. मुख्य आरोपी – सुरेश धुरी, पिता बंशीलाल धुरी, उम्र 38 वर्ष, निवासी तखतपुर, चूलघट रोड।
  2. हेमकुमार धुरी, पिता हरिराम धुरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी डढहा वार्ड क्रमांक 10, बोदरी थाना चकरभाठा।
  3. मुकेश धुरी, पिता चंद्रप्रकाश धुरी, उम्र 23 वर्ष, निवासी अमौरा, थाना जरहा गांव, जिला मुंगेली।
  4. धनराज बंदे, पिता जवाहर लाल बंदे, उम्र 21 वर्ष, निवासी बनाक चौक, माता चौरा के पास, सिरगिट्टी।
  5. एक नाबालिक आरोपी, जिसका विवरण पुलिस ने उजागर नहीं किया है।

मुख्य आरोपी सुरेश धुरी को धमतरी जिले के भखारा से पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से पकड़ा।

घटना के बाद एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी ग्रामीण अर्चना झा, एसडीओपी कोटा, तखतपुर थाना टीम और एसीसीयू की टीम को जांच में लगाया गया।

फॉरेंसिक और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने तेजी से केस को सुलझाया।

महज़ 12 घंटे में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी रजनेश सिंह ने कहा –
“मामले में अवैध संबंध कारण बने। सुरेश धुरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संयुक्त टीम की सक्रियता से हत्या की गुत्थी महज़ 12 घंटे में सुलझा ली गई और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

गांव में पुजारी की हत्या से सनसनी फैल गई थी। लेकिन पुलिस द्वारा त्वरित खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments