Explore the website

Looking for something?

Tuesday, March 10, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

बिलगांव में धूमधाम से...

बैठक में तैयारियों पर चर्चा, आसपास के साहू बाहुल्य गांवों से स्वजातीय बंधुओं...

शहपुरा में रंगपंचमी पर...

जिले के शहपुरा में रंगपंचमी के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन...

कांग्रेस का होली मिलन...

वरिष्ठ नेत्री कृष्णा उरैती और पूर्व नपं अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में...

कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा...

कार्यालयीन आदेश क्रमांक / 117 डिंडोरी, दिनांक 06 फ़रवरी 2026 एवं आदेश क्रमांक...
Homeमध्य प्रदेशदृश्यम फिल्म देखकर मर्डर की खौफनाक साजिश, दोस्त की बहन से हुआ...

दृश्यम फिल्म देखकर मर्डर की खौफनाक साजिश, दोस्त की बहन से हुआ प्यार, रोका तो मार दी गोली

मध्य प्रदेश के इंदौर की खुड़ैल पुलिस ने एक अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं डीएसपी उमाकांत चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 दिन पहले मृतक के परिजन ने विशाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके बाद विशाल के मोबाइल से मैसेज आया कि मैं सांवरिया सेठ के दर्शन करने जा रहा हूं। लेकिन विशाल से परिजन की फोन पर बात नहीं हो पा रही थी वहीं पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली की रोहित नाम के युवक ने विशाल की गोली मारकर हत्या कर दी और लाश को नदी किनारे दफना कर ठिकाने लगा दिया है।

पुलिस ने मौके पर जाकर देखा और लाश को गड्ढा खोदकर बरामद किया और आरोपी रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस पूरे ही मामले में पुलिस ने हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं, दरअसल मृतक और रोहित आपस में दोस्त थे।

मृतक विशाल की बहन से रोहित का प्रेम प्रसंग चल रहा था जब इसकी जानकारी उसके भाई को लगी तो रोहित ने विशाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। फिलहाल पुलिस हत्या के मामले में फरार चल रहे 3 आरोपियों की तलाश कर रही है। हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने मृतक के मोबाइल से झूठे मैसेज भेजे थे।

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2025/05/ntvtime_india-20250517-0007.mp4
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version