Explore the website

Looking for something?

Tuesday, March 10, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

बिलगांव में धूमधाम से...

बैठक में तैयारियों पर चर्चा, आसपास के साहू बाहुल्य गांवों से स्वजातीय बंधुओं...

शहपुरा में रंगपंचमी पर...

जिले के शहपुरा में रंगपंचमी के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन...

कांग्रेस का होली मिलन...

वरिष्ठ नेत्री कृष्णा उरैती और पूर्व नपं अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में...

कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा...

कार्यालयीन आदेश क्रमांक / 117 डिंडोरी, दिनांक 06 फ़रवरी 2026 एवं आदेश क्रमांक...
Homeमध्य प्रदेशनिवाड़ी : शादी समारोह में शामिल होने आए तीन लड़के नदी में...

निवाड़ी : शादी समारोह में शामिल होने आए तीन लड़के नदी में डूबे, हुई मौत

निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में नहाते समय बड़ा हादसा हो गया, तीन लड़कों की पानी में डूबने से मौत हो गई है। जेरोन थाना क्षेत्र के लुहरगुवा गांव के पास से निकली बारगी नदी के पिपरी घाट में नहाते समय तीन नाबालिग लड़के नदी में डूब गए। तीनों के शवों को क्षेत्रीय लोगों और जेरोन पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।

नदी से बाहर खदरी ग्राम में जगदीश पाल के यहां एक शादी समारोह में शामिल होने आए नाबालिग लड़के नदी में नहाने गए थे उसी समय यह हादसा हो गया। तीनों नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए, जिससे तीनों की मौत हो गई इस घटना के बाद गांव के लोगों में शोक है। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version